Connect with us
Uttarakhand News live kashipur body arrived
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand News live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News live: घर के अंदर शव दफनाने की चल रही थी तैयारी तभी आई पुलिस

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand News live: घर के अंदर शव दफनाने की चल रही थी तैयारी तभी आई पुलिस

1 min read

Uttarakhand News live: घर के अंदर शव दफनाने की चल रही थी तैयारी तभी पहुंच गई पुलिस..

Uttarakhand News live kashipur body arrived: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर एक वृद्ध महिला के शव को घर के अंदर दफनाने की तैयारी चल रही थी तभी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े :Bhikiyasain bus accident almora: भिकियासैंण बस खाई में गिरी, 7 के मौत की खबर रेस्क्यू जारी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर मोहल्ला नई बस्ती निवासी 70 वर्षीय अबरार नूरी पुत्र सखावत हुसैन का लंबी बीमारी के चलते बीते रविवार को देहांत हो गया। जिस पर परिजनों ने बताया कि वृद्ध ने मरने से पहले घर में ही अपने को दफनाने की इच्छा प्रकट की थी। इसके बाद वृद्ध की इच्छा पूरी करने के लिए बीते सोमवार को परिजन घर के अंदर ही शव दफनाने के लिए कब्र खोदने लगे। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन की टीम को मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने परिजनों को समझाया कि बुजुर्ग का अंतिम संस्कार घर के अंदर नहीं किया जा सकता। इसके लिए कब्रिस्तान बनाए गए हैं ,पुलिस प्रशासन के समझाने पर परिजन शव को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए राजी हुए इसके बाद शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top