Connect with us
Uttarakhand news live: Maid Arrested After WhatsApp Status Reveals Stolen Jewellery in IT park dehradun
Image : social media ( Dehradun news live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news live: देहरादून में इंस्टाग्राम रील से खुला लाखों की ज्वेलरी चोरी का मामला

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news live: देहरादून में इंस्टाग्राम रील से खुला लाखों की ज्वेलरी चोरी का मामला

1 min read

Dehradun News live|Dehradun Crime news| देहरादून में नौकरानी के व्हाट्सएप स्टेटस से खुला लाखों की ज्वेलरी चोरी का राज, 10 लाख के गहने बरामद

Uttarakhand news live: Maid Arrested After WhatsApp Status Reveals Stolen Jewellery in IT park dehradun|Dehradun News live| Uttarakhand News| उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाला चोरी का मामला सामने आ रहा है। दून आईटी पार्क क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के घर से करीब एक साल पहले हीरे और सोने के लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए थे। काफी समय तक चोरी का कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन नौकरानी के व्हाट्सएप स्टेटस और इंस्टाग्राम रील ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं।

यह भी पढ़े :। Uttarakhand news: काशीपुर में चलते ई-रिक्शा अचानक बंद, मोबाइल ऐप से BMS हैकिंग आरोप

एक साल पहले हुई थी गहनों की चोरी(Dehradun Jewellery Theft News)

शिकायतकर्ता नितिशा वत्स ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले जब वह जाखन स्थित दून रिपब्लिक अपार्टमेंट में रहती थीं, तब उनके घर से दो हीरे की अंगूठियां, एक सोने की चेन और एक हीरे का पेंडेंट चोरी हो गया था। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन गहनों का कोई पता नहीं चल सका।

नौकरानी पर हुआ था शक (Dehradun Maid News)

महिला को शुरुआत में अपनी घरेलू सहायिका विमला देवी पर संदेह हुआ था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने चोरी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, वह खुद शिकायतकर्ता के साथ पुलिस के पास भी गई। उसके इस व्यवहार के बाद महिला को लगा कि शायद चोरी किसी और ने की होगी।

व्हाट्सएप स्टेटस से खुला पूरा मामला(Dehradun Crime News)

29 जून को शिकायतकर्ता ने विमला देवी का व्हाट्सएप स्टेटस और इंस्टाग्राम रील देखी। उसमें वह वही हीरे और सोने के गहने पहने दिखाई दी, जो उनके घर से चोरी हुए थे। इसके बाद महिला ने तुरंत पुलिस को लिखित शिकायत दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार(Dehradun Police News)

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर जोहड़ी रोड से आरोपी विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।

10 लाख रुपये के गहने हुए बरामद(Stolen Jewellery Recovery News)

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक हीरे का हार, सोने का लॉकेट, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का पेंडेंट और एक मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: नैनीताल बेतालघाट में मॉकड्रिल देखने जा रहे 19 वर्षीय युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत

पूछताछ में कबूल किया जुर्म
(Dehradun Theft Case)

पूछताछ में विमला देवी ने बताया कि वह नितिशा वत्स के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उसने घर के लॉकर में रखे महंगे गहने देखे थे और लालच में आकर मौका मिलते ही उन्हें चुरा लिया। चोरी के बाद उसने मालकिन को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की कि गहने शायद कहीं और रखे गए होंगे। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने कई बार गहने बेचने की कोशिश की, लेकिन महंगे हीरे के आभूषण होने के कारण वह सफल नहीं हो सकी।

आरोपी को कोर्ट में किया पेश (Uttarakhand Crime News)

पुलिस ने आरोपी विमला देवी, निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान निवासी बापू नगर, जाखन को न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं, इस मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून ने 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top