Connect with us
Uttarakhand News live patwari suspended in Dehradun
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand News live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: देहरादून में अवैध वसूली की शिकायत पर पटवारी हुआ निलंबित….

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: देहरादून में अवैध वसूली की शिकायत पर पटवारी हुआ निलंबित….

1 min read

Uttarakhand News live: अवैध वसूली की शिकायत के बाद डीएम सविन बंसल ने पटवारी को किया निलंबित

Uttarakhand News live patwari suspended in Dehradun: उत्तराखंड में लगातार घूसखोरी और काम के एवज में रिश्वत लेते हुए अभी तक कई सारे अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। लेकिन बावजूद इसके प्रदेश में इस तरह के भ्रष्टाचारों पर रोक नही लग रही है। ऐसी ही कुछ खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां पर अवैध वसूली की शिकायत पर पटवारी को पद से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :Jaspur news today: जसपुर बिना बताए स्कूल से गायब प्रिंसिपल सस्पेंड, शिक्षक पर भी गिरी गाज

आपको जानकारी देते चलें देहरादून के जौनसार बावर के लाखामंडल चकराता के लोगों ने DM सविन बसंल को शपथ पत्र के साथ एक संयुक्त शिकायत पत्र सौंपा। जिसके साथ उन्होंने ऑडियो साक्ष्य (पेन ड्राइव) भी संलग्न किया था जिसमें पटवारी जयलाल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। पटवारी जयलाल शर्मा पर आरोप था कि उन्होंने क्षेत्र में तैनाती के बाद छोटे से बड़े दस्तावेज तैयार करने फर्जी विक्रय पत्र दाखिल खारिज आदि कार्यों के नाम पर किसान काश्तकारो अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के गरीब लोगों से खुलेआम लागत और ऑनलाइन माध्यम से अवैध राशि वसूली ,जिस डीएम सविन बंसल ने जांच कराई।

2002 के उल्लंघन के कारण डीएम सविन बंसल ने दिये निर्देश ( Uttarakhand news today)

जांच के दौरान उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के उल्लंघन के कारण डीएम सविन बंसल ने जयलाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। निलंबन अवधि में पटवारी को वितीय नियम संग्रह खंड 2 भाग 2 से चार के मूल नियम 53 के तहत अर्ध औसत वेतन के बराबर भत्ता देने की बात कही। इसके साथ ही नियम अनुसार महंगाई भत्ता भी अनुमन्य होगा। इस पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए विकासनगर तहसीलदार को जांच अधिकारी बनाया गया है जिन्हें एक महीने के भीतर जांच पूरी कर अपनी आख्या डीएम को पेश करनी होगी। डीएम सविन बंसल के अनुमोदन के बाद एसडीएम मुख्यालय ने विधिवत निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top