Connect with us
jaspur news today; school principal suspend teacher dismissed in audit udham Singh Nagar uttarakhand
सांकेतिक फोटो jaspur news today school teacher suspend

Home / UTTARAKHAND NEWS / Jaspur news today: जसपुर बिना बताए स्कूल से गायब प्रिंसिपल सस्पेंड, शिक्षक पर भी गिरी गाज

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Jaspur news today: जसपुर बिना बताए स्कूल से गायब प्रिंसिपल सस्पेंड, शिक्षक पर भी गिरी गाज

1 min read

jaspur news today; school principal suspend teacher dismissed in audit udham Singh Nagar uttarakhand: औचक निरीक्षण में खुली पोल: गैरहाजिर प्रधानाध्यापक निलंबित, सहायक अध्यापक को किया गया सेवानिवृत्त

jaspur news today; school principal suspend teacher dismissed in audit udham Singh Nagar uttarakhand: उत्तराखण्ड में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली आज किसी से भी छिपी नहीं है। कहीं स्कूलों में शिक्षक ही नहीं है तो कहीं स्कूलों में तैनाती होने के बावजूद शिक्षक स्कूल से गायब रहते हैं। बीते दिनों जहां नैनीताल जिले के रामनगर में जल्दी छुट्टी करने को लेकर 16 शिक्षकों और एक लिपिक का वेतन रोक दिया गया था वहीं आज राज्य के ऊधम नगर जिले से भी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की लापरवाही और गड़बड़झाले का एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

जहां जसपुर में बिना पूर्व सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने और व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिला शिक्षाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया, जबकि सेवा विस्तार का लाभ ले रहे सहायक अध्यापक को तत्काल सेवानिवृत्त कर दिया गया। कुल मिलाकर स्कूलों में अनुशासन और शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर शिक्षा विभाग ने इस बार सख्त रुख अपनाया है।
यह भी पढ़ें- Ramnagar news: रामनगर समय से पहले कर दी स्कूल की छुट्टी, 16 शिक्षकों का वेतन रूका

जिला शिक्षाधिकारी के निरीक्षण में मिली खामियां jaspur news today uttarakhand school teacher suspend 

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार बीते सोमवार सुबह करीब 11 बजे, उधम सिंह नगर जिले के जिला शिक्षाधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जसपुर क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए वहीं कक्षाओं और विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब मिली।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि विद्यालय में अनुशासनहीनता पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है और प्रधानाध्यापक द्वारा अन्य शिक्षकों को अनुशासन में रखने के प्रयास भी नहीं किए गए। जिस कारण अन्य शिक्षक भी बिना किसी समय की पाबंदी के स्कूल पहुंचते हैं। इन सभी बिंदुओं को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उप-शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand school Game changer scheme: 12वीं कक्षा तक निःशुल्क मिलेगी नोटबुक

मध्यान्ह भोजन और उपस्थिति में भी खामियां uttarakhand school news today jaspur teacher suspend 

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की दैनिक पंजिका में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम पाई गई। इसके अलावा मध्यान्ह भोजन योजना के तहत उपयोग होने वाले चावल और अन्य आवश्यक सामग्री का पर्याप्त भंडारण भी नहीं मिला, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। मध्यान्ह भोजन योजना में इन अनियमितताओं के चलते विद्यालय में सेवा विस्तार का लाभ ले रहे सहायक अध्यापक भूरे सिंह की भूमिका भी सवालों के घेरे में आई। जिस पर जिला शिक्षाधिकारी ने उनका सेवा विस्तार तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उन्हें सेवानिवृत्त कर कार्यमुक्त कर दिया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 140 असिस्टेंट प्रोफेसर को मिली तैनाती

डीईओ का स्पष्ट संदेश jaspur udham Singh Nagar news today 

इस संबंध में डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता और शैक्षणिक व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। छात्रों के हित से जुड़े मामलों में लापरवाही और अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Chamoli bear guldar school timing: गुलदार भालू का खौफ चमोली में बदला स्कूलों का समय

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top