UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ के भूपेंद्र सौन ने जीता दिल, लेफ्टिनेंट बनने के बाद स्कूल की आया को गले लगाकर भेंट की साड़ी….
1 min read
Uttarakhand News Live: Pithoragarh Lieutenant Bhupendra Saun Honors school Attendant Hira Dhami with Saree: लेफ्टिनेंट बनने के बाद भी विद्यालय की आया को नहीं भूले भूपेंद्र सौन, नम आंखों से गले लगाकर जताया आभार
Uttarakhand News Live: Pithoragarh Lieutenant Bhupendra Saun Honors school Attendant Hira Dhami with Saree: कहते हैं व्यक्ति चाहें कितने ही ऊंचे पद क्यों न पहुंच जाए ,लेकिन उसका स्वभाव ही होता है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसा अनोखा गुण बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है पिथौरागढ़ जिले में जहां के भूपेंद्र सिंह सौन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद भी अपने विद्यालय की आया को नहीं भूले।
यह भी पढ़े :बधाई: पिता हवलदार बेटा बनेगा सेना में अफसर RIMC देहरादून से पढ़ाई कर बना NDA टॉपर
बता दें पिथौरागढ़ जिले के भूपेंद्र सिंह सौन भारतीय सेना में हाल ही में लेफ्टिनेंट बने। लेफ्टिनेंट बनने के बाद भूपेंद्र अपने विद्यालय न्यू बियरशिवा पहुंचे, जहां पर उन्होंने विद्यालय की आया हीरा धामी को प्रणाम कर शिक्षा काल में उनकी सेवाओं का आभार जताया। लेफ्टिनेंट भूपेंद्र का विद्यालय के बच्चों ने छलिया नृत्य आकर्षक झांकी के साथ स्वागत किया। इस दौरान भूपेंद्र पर विद्यार्थियों ने पुष्पवर्षा भी की वहीं शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर भूपेंद्र को अपना प्यार व आशीर्वाद दिया।
यह भी पढ़े :AgniVeer recruitment 2026: उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी रानीखेत में
विद्यालय की आय को लेफ्टिनेंट बनने के बाद छात्र ने दी साड़ी ( pithoragarh news today)
विद्यालय की आया हीरा धामी को देखकर भूपेंद्र ने उन्हें प्रणाम किया और उनका आभार जताते हुए उन्हें साड़ी भेंट की। भूपेंद्र ने बताया कि एक बार उन्होंने आया हीरा से किसी प्रकार की मदद के लिए पूछा था तब उन्होंने कहा था जिस दिन ऑफिसर बनोगे उस दिन उन्हें साड़ी देना उनकी बात उन्हें आज तक याद रही और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद उन्होंने विद्यालय पहुंचकर आया हीरा धामी को गले लगाते हुए साड़ी भेंट की। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी बिष्ट ने भूपेंद्र को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट करते हुए कहा की उन्होंने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। भूपेंद्र ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय से मिली शिक्षा और सीख की बदौलत आज वो इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं।
लेफ्टिनेंट भूपेंद्र एक हफ्ते पूर्व देहरादून IMA से हुए पास आउट…
बता दें भूपेंद्र सिंह सौन एक हफ्ते पहले IMA POP में शामिल होकर लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा जीवन में कभी भी परिश्रम से पीछे नहीं हटना चाहिए। सभी को मंजिल धीरे धीरे ही मिलती है,ऐसे में युवाओं को अपने कर्तव्य पथ पर हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। लेफ्टिनेंट भूपेंद्र सिंह सोन के पिता मनोज सिंह सोन ने कहा कि उनके बेटे ने उनका सपना साकार किया है।
भूपेंद्र सिंह पहले से पढ़ाई में थे होनहार ( pithoragarh news today)
भूपेंद्र सिंह सौन पढ़ने में काफी होनहार बालक थे जिन्होंने शुरूआती पढ़ाई पिथौरागढ़ से की। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली गये ,उनकी उच्च शिक्षा कि अगर बात करें तो दिल्ली डीयू से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की है। भूपेंद्र सिंह सोन ने बीएससी मैथ्स से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की। लेफ्टिनेंट भूपेंद्र सिंह सोन के दादा पूरण सिंह भी फौज से रिटायर हुये हैं अब उनके नाती ने उनके सपने को पूरा किया है।
