UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड में महंगा होगा सफर , चारधाम यात्रा से पहले बढ़ेगा किराया
1 min read
Uttarakhand news live: उत्तराखंड में महंगा होगा सफर, चार धाम यात्रा से पहले यात्री और भारी वाहनों का बढ़ेगा किराया
Uttarakhand news live: travel will become expensive, fares will increase before Chardham Yatra breaking today: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निजी ट्रांसपोर्टर की ओर से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है कि, चार धाम यात्रा से पहले प्रदेश में यात्री व भारी वाहनों का किराया 10 से 20% तक बढ़ सकता है। बताते चलें निजी ट्रांसपोर्टर लंबे समय से किराए वृद्धि की मांग कर रहे थे, जिसके तहत पिछली बार जुलाई 2022 में किराए में वृद्धि हुई थी और इस बार यात्री तथा भारी वाहनों के साथ ही चार धाम यात्रा वाहनों और स्कूली वाहनों का किराया बढ़ाने की तैयारी है।
यह भी पढ़े :Haldwani tanakpur didihat KEMU Bus: हल्द्वानी डीडीहाट वाया टनकपुर केमू बस सेवा किराया टाइमिंग
बता दें प्रदेश में चार धाम यात्रा वाहनों के लिए किराए की अलग श्रेणी परिवहन विभाग ने बनाई है। इस श्रेणी के तहत अगले सप्ताह राज्य परिवहन प्राधिकरण एसटीए की प्रस्तावित बैठक में किराया वृद्धि का निर्णय लिया जा सकता है। राज्य परिवहन प्राधिकरण ने वर्ष 2022 में निजी बसों का मूल किराया 20% तक बढ़ाया था ,जिसमें मैदानी मार्गों पर किराया 1.28 तथा पर्वतीय मार्गों पर 1.83 रुपए प्रति किलोमीटर प्रति यात्री तय किया गया था। उससे पहले यह किराया मैदानी मार्ग पर 1.05 रुपए और पर्वतीय मार्ग पर 1.50 रुपए प्रति किलोमीटर प्रति यात्री था।
वाहनों का बढ़ सकता है किराया
रोडवेज की बसों ने मैदानी मार्गों पर किराया 1.53 व पर्वतीय मार्गों पर 2.19 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री तय किया गया था। बताते चले यह किराया साधारण बसों का है जबकि टैक्सी का किराया वाहन श्रेणी के हिसाब से तय किया जाता है। अपर परिवहन आयुक्त एसके सिंह का कहना है कि 4 वर्ष से किराए में वृद्धि नहीं हुई है। डीजल बीमा उपकरण समेत रखरखाव खर्च बढ़ाने के कारण ट्रांसपोर्टर लगातार किराए बढ़ाने का आग्रह कर रहे हैं जिस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है।
