Connect with us
two real brother prakash sanjay died in tyuni dehradun with sandeep Uttarakhand news live today
Image : social media ( Dehradun news live today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Tyuni dehradun news today: देहरादून त्यूणी में 2 सगे भाइयों समेत 3 की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Tyuni dehradun news today: देहरादून त्यूणी में 2 सगे भाइयों समेत 3 की गई जिंदगी

1 min read

two real brother prakash sanjay died in tyuni dehradun with sandeep Uttarakhand news live today: त्यूणी में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगो की सोते समय मौत, मुँह से निकल रहा था झाग, क्षेत्र में मचा हड़कंप..

two real brother prakash sanjay died in tyuni dehradun with sandeep Uttarakhand news live today: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां पर कमरे के भीतर सो रहे दो भाइयों समेत तीन लोग कमरे मे मृत मिले है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़े :नैनीताल नानकमत्ता से लौट रही बस खाई में गिरी, युवती की मौत शराबी चालक नींद में दौड़ा रहा था बस

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के त्यूणी तहसील के भूठ गांव निवासी 35 वर्षीय प्रकाश और 28 वर्षीय संजय पुत्र केवलराम दो सगे भाई भूठ गांव के ही जूनियर हाई स्कूल के पुराने भवन के एक कमरे में रहते थे। जिनके साथ 25 वर्षीय संदीप पुत्र जमन सिंह निवासी पटयूट त्यूणी भी रहता था। दरअसल तीनों राजमिस्त्री और मजदूरी का कार्य किया करते थे जो रोजाना की तरह बीते रविवार को सुबह 9:30 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकले।

इसके बाद आसपास रहने वाले लोग स्कूल भवन के नजदीक पहुँचे तो उन्हें रसोई गैस की बदबू आने लगी। इस दौरान लोगों ने बाहर से काफी आवाज़ लगाई मगर अंदर से किसी ने जवाब नहीं दिया। जिसके चलते उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।

कमरे मे मौजूद खिड़की भी बन्द, तीनों का घुटा दम ( dehradun news today)

मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि तीनों कमरे के अंदर मृत अवस्था मे मिले। इतना ही नहीं बल्कि कमरे के भीतर एकमात्र खिड़की भी बंद थी , जबकि वहीं नजदीक पर रसोई गैस का सिलेंडर रखा हुआ था जो लीक हो रहा था। बताया जा रहा है कि तीनों के मुंह से झाग भी निकल रहा था। पुलिस प्रशासन की माने तो तीनों की मौत गैस लीकेज के कारण हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में अधिक जानकारी मिल पाएगी। लोगों का कहना है कि तीनों काफी दिनों से भूठ गांव में रहकर मकान के निर्माण और मरम्मत का काम कर रहे थे।

भाइयों की मौत से परिवार पर हुआ संकट खड़ा ( dehradun news today)

हादसे में दो सगे भाइयों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया वहीं बुजुर्ग मां-बाप का अपने बेटो को खोने के बाद से रो रो कर बुरा हाल है। प्रकाश और संजय ही परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। दोनों ही राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार और माता-पिता का भरण-पोषण कर रहे थे। बीते शनिवार की देर रात खाना बनाने के बाद वो चूल्हे का स्विच बंद करना भूल गए, जिससे पूरी रात गैस रिसती रही और तीनों की दम घुटने से मौत हो गई। संजय का तीन साल का बेटे और दो महीने की बेटी है, जबकि प्रकाश का सात और चार साल के दो बेटे हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top