Connect with us
Uttarakhand news: Mahendra Bhatt will be BJP new President
Image : social media ( Mahendra Bhatt BJP President)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: उत्तराखंड के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे महेंद्र भट्ट?? जानिए पूरा मामला

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे महेंद्र भट्ट?? जानिए पूरा मामला

1 min read

Mahendra Bhatt BJP President   : महेंद्र भट्ट को फिर से मिल सकती है उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बनने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन दाखिल..

Mahendra Bhatt BJP President : उत्तराखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही है जिसमें कई नाम सामने आ रहे थे वही इस बीच आज सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए सिर्फ महेंद्र भट्ट ने ही नामांकन दाखिल किया है जिसके चलते महेंद्र भट्ट निर्विरोध दोबारा से उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष बनते हुए नजर आ रहे हैं। महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के समय उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। बताते चले महेंद्र भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी जिन्हें मदन कौशिक के स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट बोले गैरसैंण सड़क छापों का आंदोलन ….

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रमुख दावेदारों में अनेक नामों की खूब चर्चा हो रही थी और गेंद किसके पाले में आएगी यह कहना मुश्किल हो रहा था लेकिन अब नामांकन से काफी कुछ स्पष्ट हो गया है। गौरतलब हो कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए 30 जून को नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी थी और 1 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। अभी प्रदेश में जिस तरह की स्थिति बन रही है उससे तो यही लग रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महेंद्र भट्ट को फिर से जिम्मेदारी मिलने वाली है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top