Connect with us
married women deepa devi sati died in garur Bageshwar suicide murder case uttarakhand news live today
Image : social media ( Garur Bageshwar News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Bageshwar married women news: गरूड़ बागेश्वर में विवाहिता की गई जिंदगी, पति पर गंभीर आरोप

UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर

Bageshwar married women news: गरूड़ बागेश्वर में विवाहिता की गई जिंदगी, पति पर गंभीर आरोप

1 min read

Garur Bageshwar News Today  : संदिग्ध परिस्थितियों में गई विवाहिता की जिंदगी, मायके पक्ष ने महिला के पति पर लगाए गंभीर आरोप...

married women deepa devi sati died in garur Bageshwar suicide murder case uttarakhand news live today  :  उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति को उसकी मौत का जिम्मेदार बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद से महिला के मायके व ससुराल पक्ष के लोग एक दूसरे के आमने सामने हो गए है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarkashi news: उत्तरकाशी पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत दूध पीने से 17 लोग बीमार

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के गरुड़ के देवनाई भिटारकोट की निवासी 34 वर्षीय दीपा देवी पत्नी सुरेश चंद्र सती की बीते गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदगी चली गई। वहीं बीते शुक्रवार को जिला अस्पताल में दीपा के शव का पोस्टमार्टम किया गया। दीपा की मौत पर मायके पक्ष ने दीपा के पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

दीपा की मौत पर पति सवालो के घेरे मे

मृतका के भाई भुवन जोशी निवासी गनीगांव ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बहन दीपा की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। इस दौरान जब वो अस्पताल पहुंचे तो दीपा के पति दीपा को पहले ही घर ले गये थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीते गुरुवार को दीपा को अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई जिसके लिए दीपा के पति जिम्मेदार है। जिस पर उन्होंने कहा कि वह अपनी बहन की मृत्यु का बदला कानून के रास्ते से लेंगे, तथा दीपा के पति के विरुद्ध जल्द कोतवाली में मामला दर्ज करवाएंगे।

दीपा के पति ने अपने पर लगे आरोपों को बताया निराधार

मृतका के पति सुरेश सती ने बताया की उनके ऊपर लगे आरोप निराधार है। क्योंकि कुछ दिन पहले दीपा के पेट दर्द होने के कारण उनका इलाज किया गया था जिसके बाद वह ठीक हो गई थी। लेकिन फिर बीते गुरुवार को दीपा के पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले जाया गया था ,जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बागेश्वर रेफर किया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दीपा ने दम तोड़ दिया। दीपा की मौत के बाद से उनके 14 वर्षीय बेटे और एक बेटी के सिर से माँ का साया उठ गया है।

मृतका दीपा के मायके व ससुराल वालों के बीच हुई तीखी बहस

जैसे ही दीपा की मौत की खबर उनके मायके पक्ष वालों को मिली तो उनके मायके और ससुराल के बीच कहासुनी व तनातनी की स्थिति बन गई जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। घटना के बाद से दीपा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top