UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Missing Minor girl News: पौड़ी पुलिस ने गुमशुदा बालिका को सकुशल किया बरामद…
1 min read
Missing minor girl news: सतर्कता से बची एक और जिंदगी, गुमशुदा बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद किया (Missing Minor Girl Found)
Missing minor girl news Pauri Garhwal police Bijnor : एक बार फिर पौड़ी पुलिस की सतर्कता और तत्परता ने एक परिवार की बड़ी चिंता को राहत में बदल दिया। नाबालिगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने 16 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। बालिका को बाल कल्याण समिति (CWC) के आदेश पर सिम्बलचौड़ स्थित पुनर्वास केंद्र में सुरक्षित दाखिल कराया गया है।
यह भी पढ़े :Dehradun missing student news: देहरादून माता-पिता ने डांटा तो घर छोड़कर वृंदावन चलें गया किशोर
हरियाणा से दर्ज हुई थी गुमशुदगी, AHTU को सौंपी गई जांच (Missing Case Report)
जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी एक व्यक्ति ने 3 फरवरी 2026 को कोतवाली कोटद्वार में अपनी नाबालिग पुत्री के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम का गठन कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग, बिजनौर से बरामदगी (Search Operation Bijnor)
पुलिस टीम ने हरियाणा सहित कई संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन शुरुआत में कोई सुराग नहीं मिला। बाद में तकनीकी साधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से बालिका के उत्तर प्रदेश के बिजनौर में होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने 29 मार्च को बिजनौर बस स्टेशन से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
काउंसलिंग के बाद पुनर्वास केंद्र भेजा गया (Counselling & Rehabilitation)
कोटद्वार लाकर बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। काउंसलिंग के दौरान उसने बताया कि वह पारिवारिक विवाद के कारण घर से चली गई थी और बिजनौर में काम की तलाश कर रही थी। उसने यह भी बताया कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। परिजनों के पास लौटने से इनकार करने पर CWC के निर्देशानुसार उसे सिम्बलचौड़ स्थित पुनर्वास केंद्र में भेजा गया है। पुलिस ने कहा है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में आगे भी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
