Home / SNOWFALL IN UTTARAKHAND / उत्तराखण्ड: पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, आज के लिए भी रेड अलर्ट
SNOWFALL IN UTTARAKHAND UTTARAKHAND WEATHER
उत्तराखण्ड: पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, आज के लिए भी रेड अलर्ट
By
1 min read
Uttarakhand Weather Red Alert: भारी बारिश बर्फबारी का दौर जारी, कई संपर्क मार्ग ध्वस्त, जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज शुक्रवार को और अधिक भारी बारिश बर्फबारी होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट…
बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हुए राज्य के अधिकांश पर्वतीय इलाके जहां बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं वहीं लगातार जारी बारिश बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मैदानी क्षेत्रों में जहां रूक-रूककर हो रही मूसलाधार बारिश से ठंड में काफी अधिक इजाफा हो गया है वहीं पहाड़ों में बर्फबारी के कारण पड़ रही कड़ाके की ठंड में लोग घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हो गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 4 फरवरी के लिए भी रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों खासतौर पर नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ जिलों में जहां भारी बारिश बर्फबारी होने की संभावना है वहीं देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और पौड़ी गढ़वाल जिलों में तीव्र बौछारों के साथ ओलावृष्टि होने की आंशका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। इस संबंध में देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जारी बारिश-बर्फबारी का दौर शुक्रवार को और तेज हो सकता है। जिसको देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
(Uttarakhand Weather Red Alert)
यह भी पढ़ें- कुमाऊं कमिश्नर IAS दीपक रावत ने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर
बता दें कि राज्य में गुरुवार सुबह से ही अधिकांश इलाकों में बारिश बर्फबारी हो रही है। शाम होते होते जहां मसूरी-नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चम्पावत, उत्तरकाशी, चमोली समेत लगभग सभी पर्वतीय जिलों की तमाम पहाडिय़ां बर्फ से लदालद हो गई हैं वहीं निचले क्षेत्रों में भी बर्फबारी देखने को मिली है। उच्च हिमालयी क्षेत्र केदारनाथ, तुंगनाथ, मद्महेश्वर, पंवालीकाठा, त्रियुगीनारायण, कार्तिक स्वामी, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, मुनस्यारी आदि क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है। लगातार जारी बारिश बर्फबारी से राज्य के संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। अल्मोड़ा जिले में पनुवानौला-पिथौरागढ राष्ट्रीय राजमार्ग और शहरफाटक-जैंतीमार्ग, पिथौरागढ़ जिले में लिपुलेख, दारमा के बाद थल-मुनस्यारी मार्ग, टिहरी गढ़वाल जिले में चंबा-मसूरी व कद्दूखाल-कुमाल्डा-रायपुर मोटर मार्ग तथा उत्तरकाशी जिले में दो हाईवे सहित 20 सम्पर्क मार्ग भारी बर्फबारी के कारण बंद हो गए है। जिसके कारण यातायात व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतर गई है।
(Uttarakhand Weather Red Alert)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी में गुलदार ने छत पर पढ़ रही मासूम और सो रही महिला पर किया हमला
1 min read Tehri Garhwal Leopard Attack: टिहरी में गुलदार का बढ़ता आतंक, छत पर पढ़ रही मासूम और सो…
Read More
Uttarakhand news: हल्द्वानी KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली बिल्डिंग
1 min read KVM School Fire Haldwani: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें और जनरेटर जलकर खाक,…
Read More
Uttarakhand: नगरासू गुरुद्वारा विवाद खत्म: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग, पंजाब के लिए हुए रवाना
1 min read Rudraprayag Nagarasu Gurudwara Nihang News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद का अंत: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग,…
Read More
Dehradun accident news today: देहरादून सिटी बस ने 6 लोगों को रौंदा हालत नाज़ुक
1 min read Dehradun road Accident dehradun city bus accident today dehradun accident news today dehradun breaking news today देहरादून…
Read More
Pithoragarh news today पिथौरागढ़ पति और 3 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार महिला हरियाणा में मिली
1 min read Pithoragarh news today kanalichina Pithoragarh news live uttarakhand breaking news today uttarakhand love affair uttarakhand married women…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
