Connect with us
Uttarakhand news: Mudrika Khushi Gururani Haldwani passed NTO national technical officer exam world record boxing.
Image : social media ( Uttarakhand news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: हल्द्वानी की मुद्रिका गुरूरानी ने पास की NTO परीक्षा बाक्सिग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

बधाई: हल्द्वानी की मुद्रिका गुरूरानी ने पास की NTO परीक्षा बाक्सिग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

1 min read

Uttarakhand news: Mudrika Khushi Gururani Haldwani passed NTO national technical officer exam world record boxing uttarakhand latest news hindi : उत्तराखंड की मुद्रिका खुशी गुरुरानी ने बॉक्सिंग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पास किया एनटीओ एग्जाम

Uttarakhand news: Mudrika Khushi Gururani Haldwani passed NTO national technical officer exam world record boxing uttarakhand latest news hindi: उत्तराखंड की होनहार बेटियां शिक्षा के क्षेत्र समेत अन्य विभिन्न विषम क्षेत्रों में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं जिन पर पूरे प्रदेश को गर्व होता है। इसी बीच नैनीताल जिले के हल्द्वानी की बेटी मुद्रिका खुशी गुरुरानी ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मुद्रिका की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़े :Chamoli News today: चमोली रूद्रनाथ ट्रैक पर मृत मिला 25 वर्षीय ढाबा संचालक अजय बिष्ट

बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी की मुद्रिका खुशी गुरुरानी ने बॉक्सिंग में नेशनल टेक्निकल ऑफिशल एनटीओ बनने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक की ओर से आधिकारिक मान्यता और प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। मुद्रिका ने असम के गुवाहाटी में आयोजित आठवीं अंडर-19 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एनटीओ की परीक्षा उत्तीर्ण की इसके बाद उन्हें विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता मिली।

यह भी पढ़े :Isro scientist resignation: इसरो में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफे सरकार ने बदलें नियम

मुद्रिका पहले से ही पांच बार की राष्ट्रीय पदक विजेता बॉक्सर रह चुकी ( haldwani news today)

मुद्रिका पहले से ही पांच बार की राष्ट्रीय पदक विजेता बॉक्सर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह अंतर्राष्ट्रीय तैराक के रूप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वर्तमान में मुद्रिका मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की पढ़ाई कर रही हैं तथा शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top