Connect with us
Uttarakhand news today: Hearing for Ramnagar nainital Merchant Navy Captain Ajay Pant, detained in Britain, postponed.
Image : social media ( Uttarakhand news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news today: ब्रिटेन में कैद रामनगर के मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत की सुनवाई टली

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand news today: ब्रिटेन में कैद रामनगर के मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत की सुनवाई टली

1 min read

Uttarakhand News Today ramnagar navy captain ajay pant nainital news today: ब्रिटेन में कैद उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत की सुनवाई फिर टली, परिवार की रिहाई की उम्मीदों को लगा झटका

Uttarakhand news today: Hearing for Ramnagar nainital Merchant Navy Captain Ajay Pant, detained in Britain, postponed uttarakhand breaking news live: ब्रिटेन में कैद उत्तराखंड के मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत की जल्द रिहाई की उम्मीद लगाए बैठे परिवार को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। 16 जुलाई को ब्रिटेन की अदालत में होने वाली सुनवाई आगे टल गई है। सुनवाई टलने के बाद अजय के माता-पिता, पत्नी और दोनों बेटियों की चिंता बढ़ गई है। परिवार अब अगली तारीख मिलने का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में बारिश का हो गया रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी रहें सावधान!

16 जुलाई की सुनवाई से थी रिहाई की उम्मीद (ajay pant navy captain nainital Court Hearing)

रामनगर के चिल्किया गांव निवासी अजय पंत के परिजन पिछले काफी समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। परिवार को उम्मीद थी कि 16 जुलाई को ब्रिटेन की अदालत में होने वाली सुनवाई के बाद अजय को कैद से राहत मिल सकती है और वह जल्द अपने घर लौट सकेंगे। लेकिन तय तारीख पर भी परिवार की यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। सुनवाई को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया। अजय की रिहाई की खबर सुनने को बेसब्र परिजनों को इससे बड़ा झटका लगा है।

जून में ब्रिटेन में पकड़े गए थे कैप्टन अजय (ramnagar Merchant Navy Captain)

अजय पंत रूस से भारत के लिए तेल लेकर आ रहे थे। इसी दौरान पिछले माह जून में उन्हें ब्रिटेन में पकड़ लिया गया था। इसके बाद से ही वह ब्रिटेन में कैद हैं। अजय के स्वजन रामनगर के चिल्किया गांव में रहते हैं और बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।परिजनों की ओर से अजय की रिहाई के लिए राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी मदद मांगी गई। परिवार ने सांसद और पूर्व केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट तथा सांसद अनिल बलूनी से भी मामले में हस्तक्षेप कर अजय की रिहाई के प्रयास करने का अनुरोध किया।

सांसदों से लेकर प्रदेश सरकार तक लगाई गुहार (uttarakhand breaking news today Release Efforts)

अजय की वापसी के लिए परिवार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बीच प्रदेश सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लिया। सरकार की ओर से भारतीय दूतावास को पत्र भेजकर आवश्यक स्तर पर पैरवी करने का अनुरोध किया गया। वहीं, अजय की रिहाई के समर्थन में कई संगठनों ने भी आवाज उठाई और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। परिजनों को उम्मीद थी कि इन प्रयासों के बीच ब्रिटेन में होने वाली सुनवाई से कोई राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़े :Bageshwar news: बागेश्वर में प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की चाकू मारकर हत्या, वारदात से सनसनी

अगली सुनवाई की तारीख भी स्पष्ट नहीं, परिवार की चिंता बढ़ी (uttarakhand news live Family Concern)

16 जुलाई की सुनवाई टलने के बाद अब परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगली सुनवाई कब होगी और अजय को कब तक रिहाई मिल सकेगी। फिलहाल परिजनों को अगली तारीख की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। अजय के पिता वीसी पंत ने बताया कि उनके बेटे को सुनवाई में फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। उन्हें जानकारी मिली है कि मामले की सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी गई है, लेकिन अगली सुनवाई कब होगी, इसकी जानकारी अभी परिवार को नहीं है। बेटे की वापसी की आस में बैठे माता-पिता, पत्नी और दोनों बेटियां अब एक बार फिर अगली तारीख का इंतजार करने को मजबूर हैं। परिवार की उम्मीदें फिलहाल ब्रिटेन की अदालत में होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top