UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh landslide today: बागेश्वर पिथौरागढ़ सीमा पर भारी भूस्खलन वीडियो वायरल
1 min read
Uttarakhand landslide news today Bageshwar landslide today Bageshwar Pithoragarh News Today landslide alert: सीमा क्षेत्र में देर शाम अचानक भारी भूस्खलन, पहाड़ से गिरे मलबे और चट्टानों से मची दहशत
Pithoragarh landslide today: Bageshwar Pithoragarh landslide heavy rainfall breaking news today Uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर भूस्खलन को लेकर सामने आ रही है जहां बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले की सीमा से लगे क्षेत्र मे शनिवार देर शाम अचानक हुए भारी भूस्खलन से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। रमाड़ी ग्राम पंचायत के मुनधुरा तोक में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरकने के बाद भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें नीचे आ गिरीं। भूस्खलन का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। घटना के दौरान पहाड़ी से लगातार मलबा गिरता देख आसपास मौजूद लोग घबरा गए और एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़े :Bageshwar crime news today: बागेश्वर प्रधानाचार्य का हत्यारा नवल पहनता है बिंदी धोती चूड़ी
तेजम तहसील कार्यालय के पास दिखा पहाड़ी से मलबा गिरने का मंजर (Pithoragarh Landslide Video)
जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन प्रभावित स्थान बागेश्वर जिले की कालापैर-कापड़ी ग्राम पंचायत के भेड़ुवा बगाड़ क्षेत्र से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के समय तेजम तहसील कार्यालय के समीप मौजूद लोगों ने पहाड़ी से अचानक मलबा और चट्टानें खिसकते हुए देखीं। खतरे की आशंका को देखते हुए लोग तत्काल वहां से हट गए।भूस्खलन की तीव्रता को देखकर कुछ ही देर में आसपास के इलाकों में घटना की चर्चा फैल गई। इसके बाद किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखण्ड नर्सिंग अधिकारी भर्ती आयु सीमा में नहीं मिलेगी छूट आवेदन निरस्त
बारिश के बीच 12 परिवारों की बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने मांगी निगरानी (uttarakhand Heavy Rainfall)
भेड़ुवा बगाड़ क्षेत्र में करीब 12 परिवार रहते हैं। क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण ग्रामीण पहले से ही पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका को लेकर चिंतित हैं। सीमांत क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा और जगह-जगह सक्रिय हो रहे भूस्खलन ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में जमीन खिसकने का खतरा बना रहता है। ऐसे में प्रशासन को संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही संभावित खतरे वाले इलाकों में समय रहते सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे की स्थिति पैदा न हो।
प्रशासन ने कहा- कोई जनहानि या नुकसान नहीं (uttarakhand Disaster Management)
प्रभारी आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले की सीमा पर स्थित है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मलबा और चट्टानें गिरने की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल किसी अन्य नुकसान की भी सूचना नहीं मिली है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखने और संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है। बारिश के मौसम में लगातार हो रही पहाड़ी हलचल को देखते हुए ग्रामीणों में सतर्कता के साथ-साथ संभावित खतरे को लेकर चिंता बनी हुई है।
