UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: दून अस्पताल में हंगामा सुरक्षा गार्ड स्टाफ से मारपीट वीडियो वायरल
1 min read
Dehradun News today doon hospital emergency dehradun crime news today: दून अस्पताल की गायनी इमरजेंसी में हंगामा, तीमारदारों पर सुरक्षा गार्ड और स्टाफ से मारपीट का आरोप
Dehradun news today: Doon Hospital video viral of security guards assaulting staff goes viral crime news live: उत्तराखण्ड के देहरादून जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दून अस्पताल की गायनी इमरजेंसी के बाहर रविवार सुबह मरीज के तीमारदारों और अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों व कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि तीमारदारों ने महिला सुरक्षा कर्मी के सिर पर बोतल से हमला किया, जबकि वार्ड आया को भी लात मारी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे दो पुरुष सुरक्षा कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की बात सामने आई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और संबंधित लोगों को चौकी ले जाकर पूछताछ शुरू की। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े :Dehradun news hindi: दून मेडिकल कॉलेज के महिला शौचालय में छिपकर वीडियो बना रहा था युवक
महिला सुरक्षा कर्मी के सिर पर बोतल मारने का आरोप (dehradun Hospital Clash)
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह दून अस्पताल की गायनी इमरजेंसी के गेट के बाहर एक मरीज के परिजनों और सुरक्षा कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीमारदारों ने महिला सुरक्षा कर्मी कविता के सिर पर बोतल दे मारी। हमले में उनके सिर और जबड़े में चोट लगने की बात कही जा रही है। इसी दौरान वार्ड आया दीपा के साथ भी मारपीट का आरोप है। बताया गया कि उनके पेट में लात मारी गई, जिससे उन्हें आंतरिक चोट आने की आशंका है। विवाद शांत कराने पहुंचे सुरक्षा कर्मचारी हरेंद्र और रमेश भी कथित मारपीट की चपेट में आ गए। घटना में घायल सभी कर्मचारियों का मेडिकल कराया जा रहा है।
मारपीट के बाद मरीज को लेकर नीचे भागे तीमारदार (Dehradun Hospital news today)
बताया गया कि विवाद के बाद तीमारदार अपने मरीज को लेकर अस्पताल की इमरजेंसी से नीचे की ओर चले गए। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों और तीमारदारों के आमने-सामने आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक ऑफिस के पास से संबंधित लोगों को पकड़कर चौकी ले गई। पुलिस अब दोनों पक्षों से घटना की जानकारी जुटा रही है।
सुबह चार बजे पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी 16 वर्षीय किशोरी (dehradun breaking news today Patient Treatment)
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, रविवार तड़के करीब चार बजे परिजन 16 वर्षीय किशोरी को पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत के बाद दून अस्पताल लेकर पहुंचे थे। किशोरी को गायनी इमरजेंसी के ट्रायज में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। इसी दौरान किशोरी के परिजनों ने उपचार को लेकर सवाल उठाए। परिजनों का आरोप है कि किशोरी की यूपीटी जांच कराई गई और खून की जांच के दौरान जरूरत से अधिक मात्रा में रक्त लिया गया। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। परिजनों का दावा है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और उनके साथ अभद्रता की गई। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इन आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है। मामले की विस्तृत जांच के बाद ही उपचार प्रक्रिया और विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़े :Sourav Joshi Mercedes – E20 पेट्रोल पर बयान से घिरे सौरव जोशी, जांच रिपोर्ट के बाद मांगी माफी
अस्पताल अधिकारियों ने कहा- मारपीट किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं (dehradun Hospital Administration)
घटना की जानकारी मिलने के बाद दून अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट और डिप्टी एमएस डॉ. विनम्र मित्तल मौके पर पहुंचे। अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि किसी भी शिकायत या इलाज को लेकर असहमति की स्थिति में बातचीत और निर्धारित प्रक्रिया के जरिए समाधान निकाला जाना चाहिए। मारपीट किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।अधिकारियों के अनुसार, पेट दर्द की शिकायत लेकर आने वाली महिला मरीजों के मामले में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत यूपीटी जांच कराई जाती है। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। मामले की जानकारी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन को भी दी गई है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी लेते हुए विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी (dehradun hospital CCTV Investigation)
घटना के बाद मारपीट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जाएगी।देहरादून धारा चौकी प्रभारी संदीप कुमार के मुताबिक, पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन रही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
