Connect with us
Wedding Ceremony News: Groom suffers epileptic attack at bride's door, wedding called off badau uttar pradesh
Image : सांकेतिक फोटो ( Wedding ceremony news)

Home / Highlights / Wedding Ceremony News: दुल्हन के दरवाजे पर दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, टूट गई शादी

Highlights उत्तर प्रदेश

Wedding Ceremony News: दुल्हन के दरवाजे पर दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, टूट गई शादी

1 min read

Wedding ceremony news: दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, टूटी शादी, लौट गई बारात

Wedding Ceremony News: Groom suffers epileptic attack at bride’s door, wedding called off badau uttar pradesh: शादी का दिन जो लोगों के लिए सबसे खास दिन होता है, वहीं खास दिन एक दूल्हे के लिए उस समय सबसे काला दिन बन गया जब दुल्हन के घर बारात लेकर गए दूल्हे को दरवाजे पर ही मिर्गी का दौरा पड़ गया। ऐसा ही कुछ बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आया है ,जहाँ पर एक दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया जिससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हल्द्वानी में फ्रिज के नीचे फंसी बॉल निकालने गया बच्चा, करंट लगने से मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में बेहद चौंकाने वाली घटना घटित हुई है जिससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया। दरअसल यहाँ पर एक दूल्हा दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा। बरात आने से दुल्हन के घर में खुशियों का माहौल देखने को मिला जिसके चलते दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का भव्य तरीके से स्वागत किया। इस दौरान चढत का समय आया तो बारात भी धूमधाम से चढी। बैंड बाजों के साथ आतिशबाजी भी जमकर हुई।

तिलक लगाने के दौरान लुढ़क गया दूल्हा (uttarpardesh news today) 

जैसे ही बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो बारातियों ने खूब डांस किया। जिसके बाद दुल्हन की मां दूल्हे का तिलक करने और आरती उतारने की थाली लेकर आई, उसके साथ परिवार की और महिलाएं भी थी जो बग्घी पर चढी और तिलक करने ही जा रही थी, कि इतने में दूल्हा बेहोश होकर लुढ़क गया।

दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इनकार

दूल्हे को बेहोश होता देख बरातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दूल्हे को निजी चिकित्सक को दिखाया गया जिस पर डॉक्टरों ने बताया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा है कुछ देर बाद दूल्हा होश में आ गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने जब दूल्हे की बीमारी के बारे मे सुना तो उन्होंने शादी से ही इंकार कर दिया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Census News: घर में पिता और बेटे की अलग रसोई जनगणना का पहला चरण

बिना दुल्हन को लिए वापस लौटी बारात

दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना था कि दूल्हे के परिवार वालों ने इतनी बड़ी बात उनसे क्यों छिपाई। बारातियों की ओर से दुल्हन पक्ष को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी, इसके बाद बारात को बेरंग लौटा दिया गया।

Continue Reading

More in Highlights

To Top