Connect with us
Uttarakhand news: Noida to Dehradun Direct Flight Launched, IndiGo to Operate Daily Service time table
Image : सांकेतिक फोटो ( Noida to Dehradun Direct Flight)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: देहरादून-नोएडा एयर कनेक्टिविटी मजबूत, इंडिगो ने शुरू की रोजाना सीधी फ्लाइट

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: देहरादून-नोएडा एयर कनेक्टिविटी मजबूत, इंडिगो ने शुरू की रोजाना सीधी फ्लाइट

1 min read

Noida to Dehradun Direct Flight: नोएडा से देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू, रोजाना उड़ान भरेगा विमान

Uttarakhand news: Noida to Dehradun Direct Flight Launched, IndiGo to Operate Daily Service time table: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर नोएडा के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है कि, 1 जुलाई बुधवार से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देहरादून एयरपोर्ट जॉलीग्रांट के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो चुकी है। इस हवाई सेवा के संचालन होने से यात्रियों को सफर करने में सहूलियत तो मिलेगी ही लेकिन इसके साथ ही उनका सफर भी कम समय में अधिक तय हो पाएगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: हल्द्वानी में प्रेमिका के साथ मिला पति पत्नी बच्चों ने कर दी जमकर धुनाई

बता दें देहरादून के जॉली ग्रांट स्थित एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएस नेगी ने बताया कि बीते बुधवार को इंडिगो एयरलाइंस का 32 सीटर विमान नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर 8:18 बजे पर देहरादून एयरपोर्ट पहुंचा। विमान में नोएडा से 25 यात्री आए। जबकि देहरादून एयरपोर्ट से रात 8:47 बजे नोएडा एयरपोर्ट के लिए विमान ने उड़ान भरी जहां नोएडा जाने वाले 8 यात्री थे। उन्होंने बताया कि यह उड़ान प्रतिदिन संचालित होगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बस और मैक्स की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला…

यात्रियों को विमान का मिलेगा लाभ ( dehradun news today)

बताते चलें विमान का नोएडा से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने का समय रात 8.10 बजे और यहां से नोएडा जाने का समय रात 8.30 बजे है। उन्होंने बताया कि देहरादून और नोएडा के बीच यह हवाई सेवा शुरू होने से नोएडा में कार्य करने वाले कार्मिकों, अधिकारियों, उद्योगपति और पर्यटकों समेत यहां से जाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top