Highlights देवभूमि दर्शन
Agra breaking news: आगरा में पत्नी की खौफनाक साजिश, पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव
1 min read
|Agra breaking news|आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा
Agra Breaking News: Wife Buries Husband’s Body in Bathroom After Murder in sikandra|Agra Murder Case| Agra breaking News Today| Uttar Pradesh News| उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सिकंदरा क्षेत्र में एक महिला पर अपने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम के नीचे दफनाने का आरोप है। आरोप है कि शव को छिपाने के लिए बाथरूम में नई फर्श बनवा दी गई और करीब 45 दिनों तक पति के लापता होने का नाटक किया गया। पुलिस जांच के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़े :Dehradun firing: देहरादून शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली
पति के लापता होने की कहानी सुनाती रही पत्नी (Agra Crime News)
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। उनके लापता होने की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इस दौरान आरोपी महिला अपने पति के गायब होने की कहानी बताती रही और जांच में भी सहयोग करने का दिखावा करती रही। यहां तक कि वह पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज भी देखती रही ताकि किसी को उस पर शक न हो।
बाथरूम के नीचे मिला शव (Body Found Under Bathroom Floor)
जांच के दौरान पुलिस को महिला के बयान और गतिविधियों पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कथित तौर पर पूरी घटना कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने घर के बाथरूम की नई फर्श तुड़वाई, जहां से मृतक का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े :Marriage case: हनीमून के दौरान पत्नी को होटल की सीढ़ियों से धक्का, पति के खिलाफ मामला दर्ज
हत्या के बाद बनवाई नई फर्श (Bathroom Burial Case)
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद महिला ने बाथरूम में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया और उसके ऊपर सीमेंट की नई फर्श बनवा दी। आरोप है कि इसके बाद वह उसी बाथरूम का रोजाना इस्तेमाल करती रही, जिससे किसी को भी घटना की भनक नहीं लगी।
मारपीट से परेशान होने का किया दावा (Police Investigation)
पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और महिला के दावों की भी पुष्टि की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
