UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand: सितारगंज में नई नवेली दुल्हन की उजड़ी दुनिया, शादी के 7 दिन बाद पति की मौत
1 min read
Uttarakhand Marriage news: सितारगंज में शादी के सात दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, खुशियां पलभर में मातम में बदलीं
Uttarakhand Marriage News: Bride in Shock After Husband Dies a Week After Wedding in Sitarganj:|Uttarakhand Death News| Udham Singh Nagar News| Uttarakhand News| उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है। शादी के महज सात दिन बाद 37 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। अचानक हुई इस घटना से नई नवेली दुल्हन और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: लालकुआं में मोमो खाने निकले 16 वर्षीय सिद्धार्थ की सड़क हादसे में मौत…
सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो हुई चिंता (Suspicious Death Case)
जानकारी के अनुसार पहाड़ी बसगर गांव निवासी मुकेश क्वाराली सितारगंज स्थित सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते थे। शुक्रवार सुबह उन्हें रोज की तरह ड्यूटी के लिए जाना था, लेकिन काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले। जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वह बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले।
परिजनों ने की बचाने की कोशिश (Udham Singh Nagar News)
परिजनों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उनकी मौत की पुष्टि हुई। युवक की अचानक मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
सात दिन पहले हुई थी शादी (Newly Married Man Death)
बताया गया कि मुकेश का विवाह 25 जून को रामनगर निवासी रुचि के साथ हुआ था। शादी के कुछ ही दिन बाद पति की मौत से नई नवेली दुल्हन पूरी तरह टूट गई है। घर में जहां कुछ दिन पहले शादी की खुशियां थीं, वहीं अब मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: देहरादून में इंस्टाग्राम रील से खुला लाखों की ज्वेलरी चोरी का मामला
परिवार का इकलौता बेटा था मुकेश (Family Tragedy News)
मुकेश अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता स्वर्गीय जीवन सिंह का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में उनकी दो बहनें हैं। बेटे की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद आसपास के लोग भी परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
