Connect with us
Uttarakhand news: Pithoragarh five star hotel for tourism near Naini Saini airport
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh five star hotel)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: उत्तराखंड के इस पर्वतीय जिले में बनेगा फाइव स्टार होटल….

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Uttarakhand News: उत्तराखंड के इस पर्वतीय जिले में बनेगा फाइव स्टार होटल….

1 min read

Pithoragarh five star hotel:  पिथौरागढ़ में बनेगा जिले का पहला फाइव स्टार होटल, पर्यटकों को मिलेगी बेहतर सुविधा..                             Pithoragarh five star hotel: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पहला फाइव स्टार होटल बनाने की योजना बनाई जा रही है जो पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दरअसल इस होटल के निर्माण से न केवल पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। जिससे पिथौरागढ़ जिले को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। यह होटल न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड: मुनस्यारी में 42 लाख की लागत से बनेगा हेलीपैड जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

बता दें पिथौरागढ़ जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने व यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है जिसके तहत यहां पर अब जल्द ही फाइव स्टार होटल बनाने की तैयारी शुरू होने वाली है। जिसके लिए उद्योगपतियों बिल्डर्स को आमंत्रित किया जाएगा जिसकी जानकारी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉक्टर आर मीनाक्षी सुंदरम दी है । दरअसल बीते सोमवार को आर मीनाक्षी सुंदरम पिथौरागढ़ पहुंचे जहां पर उन्होंने नैनीसैनी एयरपोर्ट और बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से पिथौरागढ़ एक महत्वपूर्ण जिला है। जहाँ पर एयरपोर्ट और एयर कनेक्टिविटी शुरू होने से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिल सकता है जिसको ध्यान में रखते हुए यहां पर फाइव स्टार होटल के निर्माण करने की बात कही गई। जिसकी रूपरेखा तय कर ली गई है वही जून में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम एयरपोर्ट पहुंचेगी। इससे पहले सभी जरूरी काम कर लिए जाएंगे और साथ ही अस्पताल की कमियों को दूर किया जाएगा। सीमांत जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा समेत शिक्षा विभाग मिलकर इन कमियों को दूर करेंगे ताकि जिले में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके। हर प्रमुख सचिव को एक जिले का भ्रमण कर विकास कार्यों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top