Connect with us
Uttarakhand news: Pithoragarh Ganga Singh Rana wedding France Girl aniyas Louis
Image : social media ( Pithoragarh Marriage France girl)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: पिथौरागढ़ का युवक फ्रांस से लाया दुल्हन पहाड़ी रीति रिवाज से हुई शादी…

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Uttarakhand: पिथौरागढ़ का युवक फ्रांस से लाया दुल्हन पहाड़ी रीति रिवाज से हुई शादी…

1 min read

Pithoragarh Marriage France girl : कुमाऊं के गंगा सिंह राणा से फ्रांस की अनियास लुईस ने कुमाऊनी रीति रिवाज में रचाई शादी, चारों तरफ हो रही इस जोड़े की चर्चा..

Pithoragarh Ganga Singh Rana wedding France Girl   : एक तरफ उत्तराखंड में जहाँ विवाह के लिए लड़कों को लड़कियां मिलना बेहद मुश्किल हो गया है वहीं दूसरी ओर विदेशी युवतियां सात समुंदर पार कर प्रदेश के युवाओं से शादी रचाने के लिए पहुंच रही हैं। इसी बीच पिथौरागढ़ के गंगा सिंह राणा से फ्रांस की युवती अनियास लुईस ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ सात फेरे लिए है । पहाड़ी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की यह शादी प्रदेश भर में खूब सुर्खियां बटोर रही है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड: पहाड़ी लड़के ने हिंदू रीति रिवाज के साथ यूरोपियन लड़की से पहाड़ में रचाई शादी

बता दें फ्रांस की अनियास लुईस वर्ष 2019 से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी आती रहती थी इस दौरान वह जिस होटल में ठहरी थी वहां पिथौरागढ़ के गंगा सिंह राणा कार्यरत थे इस दौरान पहले अनियास और गंगा के बीच दोस्ती शुरू हुई और फिर उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इतना ही नहीं बल्कि दोनों की प्रेम कहानी विवाह तक पहुँच गई जिसके चलते बीते सोमवार को अनियास ने गंगा सिंह राणा से सरमोली स्थित एक वेडिंग हाल में पारंपरिक कुमाऊनी रीति रिवाज और मंत्र उच्चारण के साथ विवाह की सभी रस्मे निभाते हुए पवित्र अग्नि के फेरे लिए और दोनो शादी के अटूट बंधन में बंध गए। शादी के दौरान विदेशी दुल्हन अनियास कुमाऊनी परिधान में नजर आई । अनियास ने घाघरा पिछौड़ा और नथ पहन कर सभी का दिल जीत लिया अनियास और गंगा के इस विशेष पल के सैकड़ो लोग गवाह बने। जानकारी के मुताबिक दुल्हन के परिजन भी उत्तराखंड पहुंचे थे जो भारतीय संस्कृति में रमे हुए नजर आए वही इस मौके पर लोकगीतों की गूंज और पारंपरिक रंगत ने माहौल पर चार चांद और लगा दिए। बताते चले गंगा सिंह एक होम स्टे संचालक है इसके साथ ही वह अनुभवी टूर और वर्ल्ड वाचिंग गाइड भी है। गंगा और अनियास की शादी प्रदेश भर में बेहद चर्चा का विषय बनी हुई है जो लोगो का ध्यान अपनी ओर खींच रही है ।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top