Connect with us
Pithoragarh Sheraghat Car Accident for marriage going

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: बारात में शामिल होने जा रहे थे अपने पहाड़ गहरी खाई में गिरी कार भतीजे और ताई की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़

उत्तराखंड: बारात में शामिल होने जा रहे थे अपने पहाड़ गहरी खाई में गिरी कार भतीजे और ताई की गई जिंदगी

1 min read

Pithoragarh Sheraghat Car Accident: पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा मातम में बदली शादी की खुशियां, कार हादसे में दो की गई जिंदगी 

Pithoragarh Sheraghat Car Accident: पिथौरागढ़ जिले से इस वक्त एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां मुनस्यारी में चल रही शादी की तैयारियों की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार की कार सेराघाट क्षेत्र में खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। तुलसी देवी और गंगा सिंह के मौत की सूचना मिलते ही गांव में माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि गांव में 30 नवंबर को विजय सिंह के बेटे महेश की बारात बागेश्वर के गोगिना गांव जानी थी।

चचेरे भाई के बेटे की बारात में शामिल होने के लिए पूर्व सैनिक पूरन सिंह अपनी मां तुलसी देवी, चचेरे भाई गंगा सिंह और हल्द्वानी निवासी गोपाल सिंह के साथ कार से गांव आ रहे थे। विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार की कार सेराघाट के रामपुर के पास खाई में गिर गई। वहीं सूचना के बाद बेरीनाग थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिन्होंने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस हादसे में गिरगांव मुनस्यारी निवासी 38 वर्षीय गंगा सिंह और दिनेशपुर रूद्रपुर निवासी उनकी ताई 60 वर्षीय तुलसी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पूरन सिंह और गोपाल सिंह हादसे में घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद से शादी की सारी खुशियों पर मानो ग्रहण से लग गया है।
यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बाइक पिता पुत्र ने मौके पर तोड़ा दम

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top