Connect with us
Priyanka Agrawal of rudrapur Udham Singh Nagar passed NEET Exam selected MLN medical College prayagraj for MBBS
Image : Devbhoomi darshan ( Priyanka Agrawal NEET MBBS)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: रूद्रपुर की प्रियंका अग्रवाल ने उत्तीर्ण की NEET परीक्षा, बनेंगी MBBS डॉक्टर

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

बधाई: रूद्रपुर की प्रियंका अग्रवाल ने उत्तीर्ण की NEET परीक्षा, बनेंगी MBBS डॉक्टर

1 min read

Priyanka Agrawal NEET MBBS  : रुद्रपुर की प्रियंका अग्रवाल ने प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की नीट परीक्षा, एमबीबीएस के लिए हुई चयनित ,बढ़ाया परिजनों का मान..

Priyanka Agrawal of rudrapur Udham Singh Nagar passed NEET Exam selected MLN medical College prayagraj for MBBS: उत्तराखंड की होनहार बेटियों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नीट परीक्षा में विशेष उपलब्धि हासिल कर अपने परिजनों का मान बढ़ाया है। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको उधम सिंह नगर जिले की प्रियंका अग्रवाल से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने Neet परीक्षा उत्तीर्ण की है।

यह भी पढ़े :बधाई: पौड़ी गढ़वाल की सृष्टि ने उत्तीर्ण की NEET परीक्षा, गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज में हुआ चयन

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत:-

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में प्रियंका अग्रवाल के पिता मनोज अग्रवाल ने बताया कि वह उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले हैं उनकी बेटी प्रियंका ने अपने प्रथम प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया में 6,535 रैंक हासिल की है। आपको बता दें कि प्रियंका को MLN प्रयागराज मेडिकल कॉलेज मिला है जहां उनका एडमिशन भी हो चुका है अब इसी मेडिकल कॉलेज से प्रियंका एमबीबीएस करेंगी। प्रियंका ने Motion kota कोचिंग इंस्टिट्यूट रुद्रपुर से कोचिंग ली है जिसके चलते उन्होंने विशेष उपलब्धि हासिल की। बताते चले प्रियंका ने अपनी स्कूली शिक्षा होली चाइल्ड स्कूल से पूरी की है। प्रियंका ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 96.4% हासिल किए थे जिसमे बायोलॉजी विषय में उन्हें शत प्रतिशत अंक मिले थे। प्रियंका की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उनकी माता रीना अग्रवाल व पिता मनोज कुमार बेहद प्रसन्न है। प्रियंका की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top