Connect with us
Rishikesh Ayodhya Bus Service

Home / उत्तराखण्ड / Rishikesh Ayodhya Bus Service: ऋषिकेश से अयोध्या के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा हुई शुरू ..

उत्तराखण्ड हरिद्वार

Rishikesh Ayodhya Bus Service: ऋषिकेश से अयोध्या के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा हुई शुरू ..

1 min read

Rishikesh Ayodhya Bus Service: ऋषिकेश अयोध्या के बीच शुरू हुई रोडवेज बस सेवा जानिए समय सारणी

Rishikesh Ayodhya Bus Service: गौरतलब हो की 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जिसके लिए हर कोई अयोध्या जाने के लिए उत्सुक है। जी हां… उत्तराखण्ड परिवहन निगम के धर्म नगरी हरिद्वार से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। बता दें कि रोडवेज बस की पूजा-अर्चना करने के बाद बस को ऋषिकेश से अयोध्या के लिए रवाना किया गया। बस में पहले यात्रियों की संख्या कम देखने को मिली। बताते चलें कि बुधवार को बस पहले हरिद्वार से चलकर आईएसबीटी ऋषिकेश पहुंची।
यह भी पढ़िए: देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी रोडवेज बस शुरू

इसके बाद ऋषिकेश डिपो में पूजा-अर्चना के बाद शाम को 7:00 बजे अयोध्या के लिए रवाना हुई तथा गुरुवार सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वही शाम 5:30 बजे अयोध्या से ऋषिकेश के लिए वापसी करेगी।हरिद्वार डिपो के एजीएम सुरेश चौहान का कहना है कि ऋषिकेश से रामनगरी अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को लाभ होगा। जल्द ही बस की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top