UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news: ऋषिकेश में झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जले बुजुर्ग, बेटों के सामने चली गई जिंदगी
1 min read
Home fire insurance: Rishikesh fire news home fire insurance| short circuit fire| ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जले बुजुर्ग, बेटों के सामने चली गई जिंदगी
Rishikesh fire news| home fire insurance| short circuit fire| Uttarakhand breaking news today| ऋषिकेश क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी भीषण आग ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। हादसा इतना भयावह था कि बेटों के सामने ही पिता जिंदा जल गए, लेकिन आग की विकराल लपटों के कारण वे उन्हें बचाने के लिए झोपड़ी के भीतर तक नहीं जा सके। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटे का माहौल है।
यह भी पढ़े :Champawat breaking news: चम्पावत पंचायत चुनाव भंडारबोरा जिला पंचायत चुनाव निरस्त
खदरी खड़क माफ में हुआ दर्दनाक हादसा (Rishikesh Fire Incident)
मिली जानकारी के अनुसार यह हृदयविदारक घटना ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र स्थित खदरी खड़क माफ की है। बुधवार दोपहर खदरी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दोपहर करीब 1 बजे 112 के माध्यम से श्यामपुर चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर अपर उप निरीक्षक मनोज रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं करीब 1 बजकर 34 मिनट पर फायर सर्विस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
आग बुझने के बाद मिला बुजुर्ग का शव (Short Circuit Fire)
फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब आग बुझाई गई तो झोपड़ी के भीतर एक व्यक्ति का शव पूरी तरह जली अवस्था में मिला। मृतक की पहचान 74 वर्षीय मंगत सिंह पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी खदरी खड़क माफ के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि मंगत सिंह के परिजन बगल में बनी दूसरी झोपड़ी में रहते थे। जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली, वे दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कोई भी अंदर नहीं जा सका।
यह भी पढ़े :Prateek yadav died: SP सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन उत्तराखण्ड से हैं गहरा नाता
प्लास्टिक पिघलकर टपक रहा था, बेटे नहीं बचा पाए पिता (Rishikesh Short Circuit Fire)
परिजनों ने बताया कि झोपड़ी के ऊपर प्लास्टिक डाला गया था, जो आग की तेज लपटों में जलकर पिघलने लगा और नीचे टपक रहा था। आग लगातार फैलती जा रही थी, जिसके चलते मंगत सिंह के बेटे चाहकर भी उन्हें बचाने के लिए भीतर नहीं जा सके।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम से किया इनकार, जांच जारी (Police Investigation)
मृतक मंगत सिंह के तीनों बेटों ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई न किए जाने की बात कही है। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है और अब तक किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि सामने नहीं आई है। बावजूद इसके पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।
