UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Champawat breaking news: चम्पावत पंचायत चुनाव भंडारबोरा जिला पंचायत चुनाव निरस्त
1 min read
Champawat breaking news: Uttarakhand panchayat election result Champawat zila panchayat election चम्पावत जिला पंचायत की भंडारबोरा सीट का चुनाव रद्द, मतगणना में गड़बड़ी पर अदालत का बड़ा फैसला
Champawat Zila Panchayat Champawat Champawat breaking news: Champawat Panchayat election Bhandarbora zila Panchayat district court order uttarakhand panchayat election result:election news today Champawat breaking news today उत्तराखंड के चम्पावत जिले से पंचायत राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जिला न्यायालय ने भंडारबोरा जिला पंचायत सीट से विजयी घोषित भाजपा समर्थित प्रत्याशी शैलेश चंद्र जोशी का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया है। अदालत ने चुनाव प्रक्रिया में गंभीर विसंगतियां पाए जाने के बाद यह फैसला सुनाया, जिसके बाद जिले की राजनीतिक गतिविधियां अचानक तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़े :Hantavirus alert: घर में दौड़ते हैं चूहे तो हो जाए सावधान हंता वायरस ने बढ़ाई चिंता
वोटों के आंकड़ों में अंतर बना चुनाव रद्द होने की वजह (Champawat zila panchayat Election Counting Dispute)
जिला जज अनुज कुमार संगल की अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान मतदान और मतगणना के आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया। चुनाव याचिका दायर करने वाले दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी कमल सिंह रावत की ओर से अधिवक्ता राम सिंह बिष्ट ने अदालत को बताया कि क्षेत्र में कुल 6719 मत पड़े थे, लेकिन मतगणना 6865 वोटों की की गई। यानी दोनों आंकड़ों में 146 वोटों का अंतर पाया गया।
अदालत ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए पूरे चुनाव परिणाम पर सवाल खड़े किए। साथ ही निरस्त मतों की संख्या को लेकर भी रिकॉर्ड में विसंगति सामने आने की बात कही गई।
कोर्ट ने विजेता का चुनाव निरस्त किया (uttarakhand panchayat election Court Decision)
सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 12 मई को आदेश जारी करते हुए भाजपा प्रत्याशी शैलेश चंद्र जोशी का निर्वाचन रद्द घोषित कर दिया। अदालत का मानना था कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। फैसले के बाद भंडारबोरा सीट अब आधिकारिक रूप से रिक्त मानी जाएगी।
रनर-अप को भी नहीं मिली राहत (Champawat panchayat Election Petition)
हालांकि चुनाव याचिका दायर करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी कमल सिंह रावत को भी अदालत से पूरी राहत नहीं मिल सकी। उन्होंने याचिका में खुद को विजयी घोषित करने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने इस हिस्से को खारिज कर दिया। यानी कोर्ट ने केवल चुनाव परिणाम को निरस्त किया, किसी अन्य प्रत्याशी को विजेता घोषित नहीं किया।
यह भी पढ़े :Haridwar pind daan: हरिद्वार पति ने जिंदा पत्नी का किया था पिंड दान अब पत्नी बोली शराबी
केवल 25 वोटों से हुई थी जीत (Champawat Panchayat Election uttarakhand breaking news)
गौरतलब है कि जुलाई 2025 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित शैलेश चंद्र जोशी ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 3282 वोट मिले थे, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी कमल सिंह रावत को 3257 मत प्राप्त हुए थे। दोनों के बीच जीत-हार का अंतर सिर्फ 25 वोटों का था। वहीं तीसरे प्रत्याशी अशोक सिंह को 48 वोट मिले थे।
15 दिनों में दूसरी सीट हुई रिक्त ( Champawat news today Political Update)
चम्पावत जिला पंचायत में यह पिछले दो सप्ताह के भीतर दूसरा बड़ा न्यायिक फैसला है। इससे पहले 28 अप्रैल को शक्तिपुरबुंगा सीट से निर्वाचित निर्दलीय सदस्य कृष्णानंद जोशी का चुनाव भी अदालत ने निरस्त कर दिया था। उस मामले में मतदाता सूची में दो स्थानों पर नाम दर्ज होने को आधार बनाया गया था।
लगातार दो सीटों के खाली होने से जिला पंचायत की राजनीति में हलचल और बढ़ गई है। राजनीतिक दल अब संभावित आगे की प्रक्रिया और नए चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
जिले में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी (Uttarakhand Politics news today)
भंडारबोरा सीट पर आए इस फैसले के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंचायत चुनाव में बेहद कम अंतर से हुई जीत और अब सामने आई गड़बड़ियों ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर और भी राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल सकती है।
