UTTARAKHAND NEWS ऋषिकेश
Rishikesh News : ऋषिकेश में राफ्ट पलटने से चली गई सागर नेगी की जिंदगी…
1 min read
Rishikesh Raft Turn: राफ्टिंग बनी युवक का काल, राफ्ट पलटने के कारण चली गई जिंदगी, परिजनों को लगा सदमा...
Rishikesh Raft Turn: उत्तराखंड के योगनगरी ऋषिकेश मे उस समय अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला जब राफ्टिंग के दौरान अचानक से पर्यटकों की एक राफ्ट पलट गई जिसके चलते युवक की जिंदगी चली गई । इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं उनका रो रो कर बुरा हाल है । मृतक युवक के शव को पुलिस द्वारा कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है।बताते चलें योगनगरी ऋषिकेश मे अक्सर गर्मियों के दौरान पर्यटक राफ्टिंग करने के लिए भारी संख्या में पहुंचते हैं लेकिन कभी कभी राफ्ट अनियंत्रित होने के कारण पर्यटकों की जान खतरे में पड़ जाती है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा हादसा स्कूल बस से उतर रही बच्ची की गई जिंदगी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के पटेल नगर का निवासी सागर नेगी अपने दोस्तों के साथ राफ्टिंग करने के लिए टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश के शिवपुरी पहुंचा था। तभी राफ्ट जैसे ही गरुड़ चट्टी पुल के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर अचानक से पलट गई जिससे सभी में अफरा तफरी मच गई। इतना ही नहीं बल्कि राफ्ट में सवार सभी पर्यटक राफ्ट के पलटते ही गंगा में बहने लगे हालांकि गाइड ने एक-एक करके सभी पर्यटकों को राफ्ट में चढ़ाया मगर इस दौरान सागर नेगी बेहोश हो गया जिसे किसी तरह से गंगा किनारे से सड़क तक ले जाया गया और वहां से एंबुलेंस के जरिए ऋषिकेश सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सागर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक गंगा का पानी सागर के शरीर में अधिक जाने के कारण उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा । इस घटना के बाद से मृतक युवक के परिजन सदमे में है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
