Connect with us
Uttarakhand news: road accident victims will also get cashless treatment in private hospitals said by CM Dhami
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand accident cashless treatment)

UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand news: उत्तराखण्ड सड़क हादसे के घायलों को निजी अस्पतालों में भी मिलेगा कैशलैस इलाज

Uttarakhand accident cashless treatment : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिए अहम निर्देश, सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज… 

CM Dhami road accident victims will also get cashless treatment in private hospitals uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के चलते अभी तक कई सारे लोग अपनी जिंदगी गवा चुके हैं। इसमें अधिकांश मामले ऐसे देखे गए हैं जिसमे दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को सही समय पर उपचार नहीं मिल पाता है जिसके कारण उनकी मौत हो जाती है। हालांकि सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावितों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाता है, लेकिन इसके अलावा अब अन्य निजी अस्पतालों में भी उन्हें कैशलेस उपचार की सुविधा मिलने जा रही है। ताकि सड़क दुर्घटना होने पर प्रभावितों को तुरंत इसका लाभ मिल सके।

यह भी पढ़े :Pithoragarh bolero accident: पिथौरागढ़ कृषि विभाग की बोलेरो गिरी गहरी खाई में चालक की गई जिंदगी

आपको जानकारी देते चले बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जाए।

पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश ( Uttarakhand road safety mountainous areas)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए, इस बात का ध्यान रखा जाए की वाहन ओवरलोडिंग ना हो। यातायात के नियमों के पालन के लिए लोगों को नियमित रूप से जागरूक किया जाए तथा यातायात व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किए जाएं। इतना ही नहीं बल्कि सड़क दुर्घटना के प्रभावितों को आयुष्मान योजना के अलावा अन्य अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा भी मिलेगी जिसके लिए परिवहन और स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिस्पांस टाइम कम से कम हो uttarakhand road accident Response Time) 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बस अड्डों पर लगातार स्वच्छता और सुरक्षा से संबंधित अभियान चलाए जाएं तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सड़क दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए रिस्पांस टाइम कम से कम रखा जाए।

भीड़भाड़ और आवागमन वाली जगह पर सड़कों की मरम्मत काम को प्राथमिकता दी जाए ( Uttarakhand repair of roads) 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि अतिवृष्टि से प्रभावित ऐसे क्षेत्र जहां भीड़भाड़ और आवागमन ज्यादा होता है वाहन सड़कों के मरम्मत काम को प्राथमिकता दी जाए। रोड सेफ्टी के लिए जिलों में जो अच्छी पहल हुई है उनको बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में लिया जाए। इसके अलावा एआई और तकनीक आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर ध्यान दिए जाने के साथ ही सभी जिलों में ट्रैफिक सिस्टम को आटोमेडेट मोड में संचालित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क चौड़ीकरण के कामों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सराहनीय कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित ( Uttarakhand road safety honored) 

दुर्घटनाओं से बचाव के लिए त्वरित सहायता के लिए जनमानस को प्रशिक्षित करने के लिए फर्स्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग प्रोग्राम लगातार आयोजित किए जाएं। पर्वतीय मार्गों पर क्रैश बैरियर की स्थापना और अनुरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। वाहनों के रुकने की व्यवस्था ऐसे स्थान पर की जाए जहां आसपास में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इसके लिए परिवहन एवं पर्यटन विभाग आपस में समन्वय बनाकर योजना बनाएं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन पुलिस और लोक निर्माण विभाग हर महीने बैठक करें तथा पर्वतीय क्षेत्रों में वन विभाग और संबंधित जिला प्रशासन की ओर से सड़क किनारे पौधा रोपण का कार्य किया जाए। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किए जाने की बात कही गई है।

शीतकालीन यात्रा और नंदा राजजात यात्रा को लेकर तेजी से काम करने के निर्देश (dehradun news Chardham yatra Nanda RajJat Yatra Transportation system) 

शीतकालीन यात्रा 2025 और आगामी चारधाम 2026 एवं नंदा राजजात यात्रा को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में तेजी से काम किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!