UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Rudrapur Spa Centre Raid: स्पा सेंटर की आड़ में रुद्रपुर में देह व्यापार मिजोरम की युवतियों का रेस्क्यू
1 min read
Rudrapur Spa Centre Raid: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मिजोरम की युवतियों का रेस्क्यू, 6 पुलिस की गिरफ्त मे
Uttarakhand news: Rudrapur Spa Centre Raid: Sex Racket Busted, 6 Arrested in Major Crackdown: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर दो स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन की टीम को मिली तो उन्होंने तुरंत स्पा सेंटर पहुंचकर छापेमारी कर 6 लोगों को हिरासत में लिया गया,वहीं मिजोरम की पांच युवतियों को मुक्त कराया गया।
यह भी पढ़े :Nainital school fees scam: नैनीताल जिले के 17 स्कूलों को अतिरिक्त शुल्क लौटाने के आदेश…..
बता दें उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीते दिन दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट AHTU ने बड़ी कार्यवाही की। टीम के इंचार्ज मनोहर सिंह दसौनी ने छापेमारी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किये। इतना ही नहीं बल्कि कार्रवाई के दौरान रुद्रपुर के व्यस्त इलाके गाबा चौक में स्थित दो स्पा सेंटरों पर चेकिंग की गई, जहां पर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।
मिजोरम की लड़कियों को जबरन धकेला गया देह व्यापार के धंधे में (udham singh nagar news Spa centers)
छापेमारी के दौरान पुलिस प्रशासन को कई युवतियां मिली ,जिन्हे देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था। जाँच में सामने आया है कि युवतियों को मिजोरम से लाया गया था। इतना ही नहीं बल्कि आरोप है कि उन्हें नौकरी का लालच देकर जबरन इस अवैध धंधे में धकेला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मिजोरम पुलिस को भी इस कार्यवाही में शामिल किया गया जिससे पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी गई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand latest news: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दिया जहर फिर फेंका नहर में
हिरासत में स्पा सेंटर संचालक ( udham singh nagar news today)
पुलिस प्रशासन की टीम ने स्पा केंद्र संचालकों और संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही सभी पीड़ित युवतियों का रेस्क्यू कर मुक्त कराया गया व उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है ,जहां उन्हे काउंसलिंग और आवश्यक सहायता दी जा रही है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम का कहना है कि इस तरह के अवैध नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नौकरी का झांसा देकर मिजोरम की लड़कियों से करवाया गया गलत काम (udham singh nagar news)
फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम ने देह व्यापार का धंधा संचालित करने वालों के खिलाफ एक्शन लेते हुए संचालिका समेत कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच युवतियों को रेस्क्यू किया जिनमें दो नाबालिक है। जांच में सामने आया है कि इन सभी मिजोरम की लड़कियों को नौकरी और बेहतर जीवन का झांसा देकर यहां लाया गया था।
