Connect with us
Uttarakhand wildlife conflict news School children get escort facility action taken against DFO Pauri latest update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand wildlife conflict news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school news: वन्यजीव हमले स्कूली बच्चों को एस्कार्ट, DFO पौड़ी पर एक्शन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand school news: वन्यजीव हमले स्कूली बच्चों को एस्कार्ट, DFO पौड़ी पर एक्शन

1 min read

Uttarakhand wildlife conflict news : वन्यजीव प्रभावित स्कूली बच्चों को मिलेगी एस्कॉर्ट की सुविधा, DFO पौड़ी को हटाने के आदेश .. 

Uttarakhand wildlife conflict news School children get escort facility action taken against DFO Pauri latest update today : उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का जीवन जंगली जानवरों के हमलों के चलते लगातार प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग की समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने पौडी मे मानव वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पौडी डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: महेश भट्ट निर्मित फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे उत्तराखंड DFO बिज्जू लाल

Uttarakhand school news today: आपको जानकारी देते चलें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते गुरुवार को सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मानव वन्यजीव संघर्ष को खत्म करने के लिए वन विभाग के साथ शासन प्रशासन के स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाने की बात कही। जिसमें उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि मानव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अंदर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए। जिसके लिए संबंधित डीएफओ और रेंजर की जिम्मेदारी तय करने की बात कही गई है। वही प्रभावितों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने को कहा।

पौड़ी dfo को हटाने के निर्देश ( Uttarakhand news today) 

मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले में मानव वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत पौडी के dfo को लापरवाही बरतने के मामले में हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का अधिक भय है वहां स्कूली बच्चों को छोड़ने और घर तक लाने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा एस्कॉर्ट की व्यवस्था की जाए।

परिवार की करी जाएगी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मानव वन्य जीव संघर्ष में यदि किसी परिवार के कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार की आर्थिक परेशानियों का सामना करने के लिए वन विभाग प्रभावित परिवार की आजीविका को सहायता देने के लिए दो सप्ताह के भीतर नीति बनाकर दे। मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए जनपदों में जिन उपकरणों की आवश्यकता है उन्हें जल्द उपलब्ध कराया जाए। जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों में ना आए इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। वन्यजीवों पर संवेदनशील क्षेत्रों में कैमरे के माध्यम से निरंतर नजर बनाए रखें।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top