Connect with us
Uttarakhand news: Sunny Deol border 2 film shooting location Dehradun
Image : social media ( Sunny Deol border 2 Shooting)

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखंड में चल रही है बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग…

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

उत्तराखंड में चल रही है बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग…

1 min read

Sunny Deol border 2 Shooting : उत्तराखंड में चल रही बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग, एक्टर ने एक्सपीरियंस किया शेयर...

Sunny Deol border 2 Shooting location Dehradun : उत्तराखंड में बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों के दृश्यों को दर्शाया जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि यहां पर अक्सर फिल्म की शूटिंग के लिए बॉलीवुड के अभिनेता व अभिनेत्रियां समय-समय पर पहुंचते रहते हैं। जी हां दरअसल इस बीच करीब दो महीने से बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग राजधानी देहरादून और अन्य जगहों पर हो रही है जिसके चलते बीते मंगलवार को शूटिंग के सेट पर उत्तराखंड फिल्म परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने एक्टर सनी देओल से मुलाकात करते हुए उनसे जानने की कोशिश की कि उन्हें उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग करते हुए कैसा लग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सनी देओल को उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम का चिह्न भी भेंट किया है।

यह भी पढ़े :Border 2: देहरादून पहुंचे एक्टर सनी देओल, बॉर्डर 2 फिल्म की होगी शूटिंग…

बता दें उत्तराखंड फिल्म परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने सभी कलाकारों और निर्देशक अनुराग सिंह से मुलाकात करते हुए यह जानने का प्रयास किया कि आखिरकार उत्तराखंड में शूटिंग को और अधिक सुविधा मिल सके इसके लिए प्रदेश में क्या कुछ किया जा सकता है। हालांकि सनी देओल और फिल्म से जुड़े सभी लोगों ने उत्तराखंड में सभी सुविधाओं के लिए राज्य सरकार और यहां के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि राजधानी देहरादून के आसपास जो सीन फिल्माए गए हैं वह बड़े पर्दे पर आएंगे लेकिन उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल होगा। सनी देओल ने बताया कि उन्हें बॉर्डर 2 की शूटिंग राजधानी देहरादून में करके काफी अच्छा लग रहा है और बेहद खास अनुभव प्राप्त हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें यहां पर ओरिजिनल लोकेशन फिल्म की मांग के अनुसार मिला है जहां पर नदी झरने पहाड़ सब कुछ ओरिजिनल है जो शूटिंग के लिए बेहद फायदेमंद है। बंशीधर तिवारी ने बताया कि हाल ही के दिनों में कई बड़ी फिल्में उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में फिल्माई जाएंगी। बताते चले बॉर्डर 2 की शूटिंग उत्तराखंड के अलग-अलग जगह पर शूट की जानी है। आपको जानकारी देते चलें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बनी उत्तराखंड की वर्तमान फिल्म नीति को देश की सबसे प्रगतिशील नीतियों में से एक माना जा रहा है। बोर्डर 2 फिल्म के लिए देहरादून के हल्दूवाला क्षेत्र में कश्मीर के एक गांव का भव्य सेट बनाया गया है। फिल्म में युद्ध के सीन, टैंक और सेना के मूवमेंट जैसे दृश्य शामिल हैं इतना ही नही बल्कि इस प्रोजेक्ट से रोजाना करीब 350 स्थानीय लोगों को काम मिल रहा है।

इन फिल्मों की भी चल रही उत्तराखंड मे शूटिंग ( Sunny Deol border 2 Shooting

बॉर्डर 2 के अलावा वर्तमान मे उत्तराखंड में कई प्रमुख फिल्मों की शूटिंग चल रही है। जिसमे तनु वेड्स मनु फेम निर्माता विनोद बच्चन की फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 की शूटिंग देहरादून में हो रही है। जबकि अन्नू कपूर, पवन मल्होत्रा और बिजेंद्र काला अभिनीत कॉमेडी सटायर उत्तर दा पुत्तर की शूटिंग देहरादून और ऋषिकेश में चल रही है। वहीं तीन गढ़वाली फिल्मों मारचा, तेरी माया और नमक की शूटिंग देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में हो रही है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top