Connect with us
Ramnagar Chandigarh Express train update
सांकेतिक फोटो

Home / उत्तराखण्ड / Ramnagar Chandigarh Express train update: रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस हुई शार्ट टर्मिनेट यहां तक होगा संचालन

उत्तराखण्ड नैनीताल

Ramnagar Chandigarh Express train update: रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस हुई शार्ट टर्मिनेट यहां तक होगा संचालन

1 min read

Ramnagar Chandigarh Express train: रामनगर – चंडीगढ़ एक्सप्रेस के संचालन में हुआ बदलाव, ट्रेनों का हुआ शॉर्ट टर्मिनेशन…..

Ramnagar Chandigarh Express train : उत्तराखंड से प्रतिदिन लाखों की तादाद में यात्री रेल से सफर करना आनंद दायक मानते हैं जिसके चलते वे अक्सर ट्रेनों से लम्बा सफर तय करते है। वही रामनगर से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से रामनगर भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में रेल यात्री सफर करते हैं। इसी बीच रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना रेलवे प्रशासन की ओर से सामने आ रही है कि उत्तर रेलवे के चंडीगढ़ स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 2 एवं 3 के उन्नयन कार्य हेतु ब्लॉक दिए जाने के कारण ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन व ओरिजिनेशन किया जाएगा। इसलिए यात्रा करने से पहले एक बार ट्रेनों की जानकारी अवश्य ले लें अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Good News: लालकुआं से गुजरात के लिए दिसंबर तक दौड़ेगी ट्रेन जानें रूट व टाइम टेबल

शार्ट टर्मिनेशन:-Ramnagar Chandigarh train update
० रामनगर से 26 अगस्त 2024 को चलने वाली 12527 रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ के स्थान पर अंबाला में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आंशिक रूप से अम्बाला से चंडीगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन:-
० वहीं चंडीगढ़ से 26 अगस्त, 2024 को चलने वाली 12528 चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस चंडीगढ़ के स्थान पर अंबाला से चलाई जायेगी। यह गाड़ी आंशिक रूप से चंडीगढ़ से अंबाला के मध्य निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें- Good News: टनकपुर से दौड़ेगी एक और स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और टाइम टेबल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top