Connect with us
Lalkuan missing girl news Three 10th-grade girls who left their home for school in Lalkuan are missing nainital uttrakhand today
Image : सांकेतिक फोटो ( Lalkuan missing girl news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Lalkuan missing girl news: लालकुआं घर से स्कूल को निकली 10वीं की 3 छात्राएं लापता

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Lalkuan missing girl news: लालकुआं घर से स्कूल को निकली 10वीं की 3 छात्राएं लापता

1 min read

Lalkuan missing girl news: लालकुआं से दसवीं कक्षा की तीन छात्राएं लापता, परिजनों में मचा हड़कंप..

Lalkuan missing girl news Three 10th-grade girls who left their home for school in Lalkuan are missing nainital uttrakhand today: उत्तराखंड में महिलाओं बेटियों के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके चलते अभी तक प्रदेश से कई सारी बेटियां व महिलाएं लापता हो चुकी है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला नैनीताल जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर दसवीं कक्षा की तीन छात्राएं अचानक से लापता हुई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :टिहरी गढ़वाल: गोवा अग्निकांड में देवप्रयाग के जितेन्द्र की भी गई जिंदगी पिता 8 साल से लापता

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता के घोड़ानाला की निवासी व राजकीय इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं बीते शनिवार को घर से स्कूल के लिए तैयार होकर निकली थी। हैरानी की बात तो यह है की छुट्टी होने के पश्चात जब तीनों छात्राएं घर नहीं लौटी तो ,उनके परिजनों ने चिंतित होकर स्कूल प्रशासन और उनकी कक्षा की अन्य छात्राओं से इस विषय में जानकारी ली। पूछताछ में अन्य छात्राओं ने बताया कि तीनों छात्राएं स्कूल पहुंची ही नहीं थी, यह बात सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए जिन्होंने तीनों की खोजबीन शुरू कर पुलिस प्रशासन के पास गुमशुदगी दर्ज करवाई।

14- 15 वर्ष की छात्राएं लापता ( nainital news today)

बताते चले तीनों छात्राएं अलग-अलग परिवार की है जिनके लापता होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन की टीम ने सर्विलांस सिस्टम के जरिए छात्राओं की खोजबीन शुरू कर दी है। बताते चले लापता छात्राओं की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस की टीम को लापता छात्राओं के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है, जिस पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही छात्राओं को ढूंढकर उन्हें उनके परिजनों के पास सौंपा जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top