Connect with us
Uttarakhand weather today: Weather alert Uttarakhand, hailstones weighing 200 grams fall, heavy rain alert Uttarakhand breaking news today
Image : social media (Uttarakhand weather today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में बदला मौसम 200 ग्राम के ओले गिरे भारी बारिश का अलर्ट

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में बदला मौसम 200 ग्राम के ओले गिरे भारी बारिश का अलर्ट

1 min read

Uttarakhand weather today:प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ओलावृष्टि के कारण गर्मी से मिली राहत, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों मौसम

Uttarakhand weather today: Weather alert Uttarakhand, hailstones weighing 200 grams fall, heavy rain alert Uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड में लंबे समय के बाद मौसम करवट लेता हुआ नजर आया है, जिसके चलते बीते गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि देखने को मिली। इतना ही नहीं बल्कि बारिश के कारण प्रदेश के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में तापमान लुढ़कता हुआ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Weather Update Hindi: उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पिथौरागढ़ ,बागेश्वर, चंपावत जिले में अचानक बदले मौसम के कारण भारी ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त होता हुआ दिखाई दिया। आसमान से 100 से लेकर 200 ग्राम तक वजन वाले बड़े ओले गिरने से फसलों सब्जियों व गाड़ियों के शीशों तक को भारी नुकसान झेलना पड़ा। बड़े आकार के ओले गोलियों की तरह तेजी से गिरे जिससे कुछ ही देर में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया।

रात के 11:30 बजे बजा इमरजेन्सी अलार्म ( Uttarakhand weather news)

बताते चलें बीते गुरुवार को चंपावत ,उत्तरकाशी पिथौरागढ़ ,बागेश्वर देहरादून, पौड़ी, टिहरी जिले समेत अन्य जगहों पर बारिश व ओलावृष्टि देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर रात के 11:30 लोगों के मोबाइल पर एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट का इमरजेंसी नोटिफिकेशन आया जो भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम से जारी किया गया। इसमें हरिद्वार देहरादून टिहरी पौड़ी में तेज गर्जन बिजली चमकने ओलावृष्टि भारी बारिश और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं की चेतवानी दी गई।

यह भी पढ़े :Chamoli bus accident: गौचर चमोली में बस ने महिला को रौंदा मौके पर ही चली गई जिंदगी

जानें आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम(Uttarakhand rain orange alert) 

आज 29 मई शुक्रवार को उत्तरकाशी ,देहरादून टिहरी ,रुद्रप्रयाग, चमोली बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि, झोंकेदार हवाएं 50 -60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वहीं बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट रखा गया है। जबकि शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आगामी 30 , 31 मई व 1 जून को प्रदेश के कुछ कुछ जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top