Connect with us
Uttarakhand news today: 2 laborers from dehradun roorkee suspected terrorists ISI connection Shahzad Bhatti gang uttarakhand ISI link breaking news
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड के 2 मजदूर निकले संदिग्ध आतंकी ISI कनेक्शन से हड़कंप

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड के 2 मजदूर निकले संदिग्ध आतंकी ISI कनेक्शन से हड़कंप

1 min read

Uttarakhand news today Uttarakhand news today uttarakhand terrorist connection ATS Arrest News ISI Terror Module इंस्टाग्राम से ISI तक पहुंचा आतंकी नेटवर्क! उत्तराखंड के 2 मजदूरों समेत चार संदिग्ध गिरफ्तार, अस्पताल और राजनीतिक दफ्तर थे निशाने पर

Uttarakhand news today: 2 laborers from dehradun roorkee suspected terrorists ISI connection Shahzad Bhatti gang uttarakhand ISI link breaking news: उत्तराखंड से संबंध रखने वाली इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आतंकी कनेक्शन के बारे में सामने आ रही है। जिसको देखते हुए हम आपको यही सलाह देंगे कि घर दुकान में वर्कर रखने या मजदूरी कराने से पहले एक बार उनका पुलिस सत्यापन अवश्य करवा लें। दरअसल उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्धों में उत्तराखण्ड से जुड़े दो लोग मजदूरी का काम करने वाले बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक ये सभी आरोपी पाकिस्तान से संचालित आतंकी मॉड्यूल के संपर्क में थे और देश के संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में दो उत्तराखंड से जुड़े बताए जा रहे हैं। एजेंसियों का दावा है कि आरोपियों की गतिविधियां लंबे समय से निगरानी में थीं। पूछताछ में कई ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संदिग्ध भाजपा कार्यालयों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों की रेकी कर रहे थे।

यह भी पढ़े :BJP new state president: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 4 राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष

सोशल मीडिया बना आतंकी संपर्क का जरिया (Uttarakhand Terror Link uttarakhand ISI Network)

जांच में पता चला है कि आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टरों और आईएसआई एजेंटों के संपर्क में आए थे। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट वीडियो कॉल और सोशल मीडिया चैट के जरिए इन युवकों को निर्देश दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहारनपुर निवासी महकाब, मुजफ्फरनगर निवासी गगनदीप उर्फ गुरी, देहरादून निवासी शाहरुख और हरिद्वार के रुड़की निवासी मुशर्रफ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महकाब और गगनदीप ने ही बाकी दोनों युवकों को इस नेटवर्क से जोड़ा था।

उत्तराखंड से जुड़े दो आरोपी (Uttarakhand Terror Link uttarakhand crime news)

एटीएस द्वारा गिरफ्तार शाहरुख देहरादून में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था, जबकि मुशर्रफ रुड़की में वेल्डिंग का काम कर रहा था। मुशर्रफ के पड़ोसियों के मुताबिक उसका परिवार इलाके में सम्मानित माना जाता है। उसके दादा आईआईटी रुड़की में कर्मचारी रह चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुशर्रफ सामान्य और मिलनसार व्यवहार वाला युवक था, इसलिए उसकी गिरफ्तारी की खबर ने सभी को चौंका दिया।

अस्पताल और राजनीतिक कार्यालय थे निशाने पर (BJP office blast Terror Conspiracy)

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्हें देश के एक राजनीतिक दल के कार्यालय, अस्पताल और कई स्कूल संचालित करने वाले व्यक्ति को निशाना बनाने के निर्देश मिले थे। एजेंसियों के मुताबिक इन स्थानों की रेकी कर विस्फोट की योजना बनाई जा रही थी। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि मार्च 2026 में नोएडा में इन आरोपियों की एक गुप्त बैठक भी हुई थी। इस बैठक में हथियार जुटाने, फंडिंग और नए लोगों को नेटवर्क से जोड़ने पर चर्चा हुई थी।

रेकी से हथियार तक, हर कदम की निगरानी (ATS Investigation dehradun news today)

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपियों के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट से कई संदिग्ध चैट और डिजिटल सबूत मिले हैं। बातचीत में अस्पतालों की लोकेशन, सुरक्षा व्यवस्था और हथियार खरीदने जैसी चर्चाएं सामने आई हैं। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ लखनऊ स्थित एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गाजियाबाद कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता (BJP Security Threat instagram Spy Network)

इसी बीच एक अन्य मामले में गाजियाबाद निवासी जैद खान की गिरफ्तारी ने भी जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। तेलंगाना पुलिस ने उसे हाल ही में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह यूपी के कई मंत्रियों के मोबाइल नंबर और लोकेशन पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था।बताया जा रहा है कि जैद सोशल मीडिया पर रील बनाते-बनाते आईएसआई एजेंटों के संपर्क में आया। उसके मोबाइल और ऑनलाइन गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े :Chamoli News today: चमोली वनाग्नि से झुलसकर महिला की गई जिंदगी forest fire

कौन है शहजाद भट्टी? (Shahzad Bhatti Pakistan Gangster)

भारतीय जांच एजेंसियों के अनुसार पाकिस्तान में बैठा गैंगस्टर शहजाद भट्टी अब आतंकी नेटवर्क से जुड़ चुका है। उसे तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) से जुड़े मॉड्यूल का अहम चेहरा माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पहले भी उसके नेटवर्क को लेकर इनपुट जुटा चुकी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़कर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की नई रणनीति अपनाई जा रही है। ऐसे में यह मामला केवल चार युवकों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके पीछे बड़े नेटवर्क की आशंका भी जताई जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर (Indian Intelligence Agency Security Alert)

चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ा दी गई है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हुए हैं तथा इनके पीछे फंडिंग और संचालन का पूरा तंत्र कहां से संचालित हो रहा था।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top