Connect with us
Haldwani News Today: gaulapar okhalkanda Bisht family mother and two sons died due to suffocation.
Image : social media ( Haldwani News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani News Today: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा दम घुटने से मां और 2 बेटों की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani News Today: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा दम घुटने से मां और 2 बेटों की गई जिंदगी

1 min read

Haldwani News Today: gaulapar okhalkanda Bisht family mother and two sons died due to suffocation uttarakhand breaking news live : हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा , मां और दो बेटों की एक साथ गई जिंदगी, पानी के टैंक की सफाई के दौरान हुई अनहोनी

Haldwani News Today: gaulapar okhalkanda Bisht family mother and two sons died due to suffocation uttarakhand breaking news live  : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बेहद हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है ,जहां पर लंबे समय के बाद पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान मां और उसके दो बेटों की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना के विषय में जिस किसी ने भी सुना उसके रौंगटे खड़े हो गए।

यह भी पढ़े :Ankita Bhandari: अंकिता भंडारी हत्याकांड सुनवाई, पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों को जमानत नहीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा स्थित कौन्ता गांव व वर्तमान में हल्द्वानी गौलापार के मानपुर पश्चिम गांव निवासी 38 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट बीते मंगलवार की शाम करीब 7 बजे घर के पास बनी पानी की नई टंकी की शटरिंग खोलने के लिए टंकी के भीतर उतरे।

तीनों माँ बेटों का काल बना टैंक ( nainital news today)

शटरिंग का एक हिस्सा टूटने के कारण टैंक के भीतर बनी दमघोंटू गैस के असर से धर्मेंद्र अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। काफी देर तक जब धर्मेंद्र वापस नहीं लौटे तो उनके छोटे भाई 34 वर्षीय खुशाल सिंह बिष्ट उन्हें देखने के लिए टैंक में उतरे जो तुरंत जहरीली गैस की चपेट में आकर बेसुध हो गए। जब दोनों बेटे टैंक से बाहर नहीं आए तो उनकी 59 वर्षीय माँ सरस्वती देवी उन्हें बचाने के लिए बिना कुछ सोचे समझे टैंक में उतर गई और वह भी वहां अचेत होकर गिर पड़ी।

माँ व उसके दो जवान बेटों की दर्दनाक मौत ( haldwani breaking news)

तीनों मां बेटे जब वापस नहीं लौटे तो परिवार का एक और सदस्य तीनों को बचाने के लिए टैंक की तरफ बढा तो उसे तीव्र जहरीली गैस का एहसास हुआ। खतरे का अंदाजा लगाते हुए वह तुरंत पीछे हट गया जिससे उसकी जान बच गई। युवक ने शोर मचाना शुरू किया तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हुई जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद जैसे तैसे तीनों को टैंक से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। देर रात करीब 8:40 पर तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े :Bageshwar crime news: बागेश्वर प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा का हत्यारोपी क्लर्क नवल किशोर फरार

बिष्ट परिवार मूल रूप से था किसान परिवार (haldwani news update)

बताते चलें मृतकों में शामिल धर्मेंद्र प्लंबर का काम करता था जबकि उनका छोटा भाई खुशहाल प्राइवेट नौकरी करता था। सरस्वती देवी का परिवार मूल रूप से खेती-किसानी करता है। इस पूरे मामले पर एसडीएम हल्द्वानी मोनिका आर्य ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियम अनुसार आगे की कार्यवाही और आर्थिक सहायता संबंधी कार्रवाई की जा सकेगी।

खुशाल की पत्नी छह माह की गर्भवती

बताते चलें मृतक खुशाल का एक बच्चा भी है वहीं उनकी पत्नी इस समय छह माह की गर्भवती है। वहीं दूसरी ओर खुशाल के बड़े भाई धर्मेंद्र के दो बच्चे एक बेटा, एक बेटी है। दोनों करीब सात-आठ साल के हैं। घटना के बाद से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top