Connect with us
Uttarakhand news today: 25 years old harshit sana suicide murder case of shaktifarm died sidcul sitarganj.
Image : social media ( Uttarakhand news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Sitarganj news today: सितारगंज सिडकुल में मिला 25 वर्षीय युवक का शव 4 महीने पहले हुई थी शादी

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Sitarganj news today: सितारगंज सिडकुल में मिला 25 वर्षीय युवक का शव 4 महीने पहले हुई थी शादी

1 min read

Uttarakhand news today  : तीन दिन से लापता चल रहे युवक का शव पेड़ से लटका मिला, बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 4 महीने पहले हुई थी शादी..

Uttarakhand news today: 25 years old harshit sana suicide murder case of shaktifarm died sidcul sitarganj uttarakhand breaking news live update: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर बीते तीन दिनों से लापता चल रहे युवक का शव पेड़ के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: आंधी तूफान का कहर हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़ होटलों के शीशे भी टूटे

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के शक्तिफार्म गांव निर्मल नगर निवासी 25 वर्षीय हर्षित साना पुत्र हरेंद्र साना बीते गुरुवार को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने हर्षित को आसपास काफी खोजा मगर उसका कुछ पता नहीं चला। काफी दिन गुजर जाने के बाद बीते रविवार को पशुओं के लिए चारा लेने गए व्यक्ति ने गांव के पास बैगुल नदी किनारे सिडकुल फेस टू में हर्षित के शव को पेड़ पर लटका देखा जिसके कारण उसके होश उड़ गए।

पुलिस प्रशासन ने की शव की शिनाख्त ( udham singh nagar crime news today)

व्यक्ति ने हर्षित के शव के पेड़ पर लटके होने की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक के शव को कब्जे लेकर शव की शिनाख्त करते हुए मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही हर्षित के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े :Firozabad one side love फिरोजाबाद में देवर ने भाभी के प्यार में डेढ़ साल के बच्चे को मार डाला

4 महीने पहले हुई थी हर्षित की शादी ( udham singh nagar suicide case today)

ग्रामीणों ने बताया कि हर्षित का विवाह 4 महीने पहले ही हुआ था जो अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। हर्षित सिडकुल में काम कर परिवार का भरण पोषण करता था जिसके पिता हरेंद्र गांव में ही दुकान चलाते हैं। इकलौते पुत्र को खोने के बाद से उसके परिजनों को गहरा सदमा लगा है। हर्षित की मौत का कारण क्या था इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top