Connect with us
Uttarakhand weather today: Storm rain alert tree falls on railway track, hotel windows broken haridwar news today
Image : social media ( Uttarakhand weather today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand weather today: आंधी तूफान का कहर हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़ होटलों के शीशे भी टूटे

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चम्पावत

Uttarakhand weather today: आंधी तूफान का कहर हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़ होटलों के शीशे भी टूटे

1 min read

Haridwar breaking news today uttarakhand weather alert Uttarakhand aaj ka Mausam हरिद्वार में तूफान का कहर: रेलवे ट्रैक पर गिरा विशाल पेड़, टूटी बिजली लाइनें, होटल के शीशे गिरने से यात्री घायल

Uttarakhand weather today: Storm rain alert tree falls on railway track, hotel windows broken haridwar news today: उत्तराखण्ड में इन दिनों मौसम जमकर कहर बरपा रहा है। ताज़ा खबर राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है शनिवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने जमकर तबाही मचाई। तेज आंधी और तूफान के चलते शहर के कई इलाकों में नुकसान की घटनाएं सामने आईं। कहीं पेड़ उखड़कर सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जा गिरे तो कहीं इमारतों के शीशे टूटकर नीचे आ गिरे। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज से कुछ देर के लिए जनजीवन भी प्रभावित हो गया। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ आंधी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते कई क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं मिली, लेकिन कई जगह नुकसान दर्ज किया गया।

रेलवे ट्रैक पर गिरा विशाल पेड़ (haridwar Railway Track Obstruction)

हरिद्वार और देहरादून के बीच स्थित मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा पेड़ तेज हवाओं के कारण रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से ओवरहेड बिजली लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे रेल संचालन प्रभावित हो गया। सौभाग्य से घटना के समय ट्रैक पर कोई ट्रेन मौजूद नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने के कारण देहरादून-हरिद्वार रेलखंड पर कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेलवे ट्रैक से पेड़ हटाने और क्षतिग्रस्त बिजली तारों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया।

हरकी पैड़ी के पास टूटा होटल का शीशा ( haridwar news live Glass Collapse Incident uttarakhand weather update)

मौसम की मार केवल रेलवे ट्रैक तक सीमित नहीं रही। हरकी पैड़ी के समीप स्थित बाजार क्षेत्र में भी तेज हवाओं के चलते एक होटल के बड़े शीशे टूटकर नीचे गिर गए। घटना के दौरान नीचे से गुजर रहा एक यात्री शीशों की चपेट में आ गया और घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है और पुलिसकर्मी यात्रियों को सतर्क रहने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।

कॉलोनी में गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति ठप (uttarakhand mausam update Storm Damage)

आंधी-तूफान का असर शहर की आवासीय कॉलोनियों में भी दिखाई दिया। राज विहार फेज-2 क्षेत्र में डिवाइन लाइट स्कूल के समीप एक विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ की चपेट में आने से दो विद्युत पोल भी टूट गए। इस घटना के कारण मार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बहाली कार्य शुरू किया।

प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील (uttarakhand Weather Alert)

मौसम विभाग द्वारा पहले ही प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और खराब मौसम की संभावना जताई गई थी। प्रशासन ने नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं के आसपास न जाएं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए हरिद्वार के साथ ही देहरादून पौड़ी नैनीताल जिलों में भी आंधी तूफान ने लोगों को जमकर डराया। इसके साथ ही शाम को प्रदेश के क‌ई हिस्सों में मूसलाधार बारिश भी दर्ज की गई ।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड में फिर कहर बरपाएगा मौसम बारिश आंधी तूफान का अलर्ट

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top