Connect with us
Uttarakhand news today: After diesel and petrol price hike edible oil prices rising by ₹20 due to Iran israil war crisis latest update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news today: डीजल पेट्रोल के बाद अब महंगे हुए खाद्य पदार्थ 20 ₹ बढ़े खाने के तेल के दाम

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news today: डीजल पेट्रोल के बाद अब महंगे हुए खाद्य पदार्थ 20 ₹ बढ़े खाने के तेल के दाम

1 min read

Uttarakhand news today: खाडी में चल रहे तनाव के कारण बिगड़ गया किचन का बजट, ₹20 महंगा हुआ खाने का तेल..

Uttarakhand news today: After diesel and petrol price hike edible oil prices rising by ₹20 due to Iran israil war crisis latest update today: ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण अब अन्य देशों पर भी तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि खाड़ी देशों ने लोगों की रसोई का बजट तक बिगाड़ दिया है। ऐसी ही कुछ खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है ,जहां पर खाने के तेल से लेकर ड्राई फ्रूट तक महंगे होते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि भारत में बड़े स्तर पर तेल की सप्लाई भी देश में प्रभावित होती हुई दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़े :Haridwar Breaking News: हरिद्वार में युवती ने युवक को जड़े थप्पड़ ऑटो में फोटो खींचने के आरोप…

बता दें राजधानी देहरादून में रिफाइंड तेल ₹20 प्रति लीटर तक महंगा हो गया है ,जबकि ईरानी पिस्ता के दाम में ₹1000 प्रति किलो तक का उछाल आ चुका है। हालात यहां तक पहुंचने वाले हैं कि आने वाले दिनों में महंगाई और अधिक रफ्तार पकड़ सकती है। बताते चलें भारत में बड़े स्तर पर पाम तेल की सप्लाई खाड़ी देशों से ही होती है, लेकिन पिछले दो महीनों में युद्ध और तनाव के कारण सप्लाई चैन काफी प्रभावित हुई है। कंपनियों के पास पहले से मौजूद स्टॉक अब धीरे-धीरे खत्म होने लगा है जबकि नई खेप महंगे दामों पर पहुंच रही है।

गड़बडा गया रसोई का बजट ( Uttarakhand news today)

2 महीने पहले तक जो तेल 150 से 160 रुपए प्रति लीटर बिकता था वह अब 170 से 180 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। तेल की कीमत बढ़ने से सबसे ज्यादा असर गृहणियों के मासिक बजट पर पड़ा है। इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट कारोबारी के सामने भी गहरा संकट खड़ा हो गया है। यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो रिफाइंड तेल की कीमतों में और अधिक उछाल देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Petrol diesel crisis: उत्तराखण्ड में पेट्रोल डीजल संकट बचा एक दिन का स्टाक

पिस्ता के भाव भी बढे

वर्तमान में बाजार में पिस्ता के भाव भी बढे हुए हैं जो 3400 रुपये किलो बिक रहा है। यदि खाड़ी देशों में हालात सामान्य नहीं हुए तो इसका असर खाद्य उत्पादों मिठाई स्नेक्स और होटल उद्योगों पर भी पड़ेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top