UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand Petrol diesel crisis: उत्तराखण्ड में पेट्रोल डीजल संकट बचा एक दिन का स्टाक
1 min read
Uttarakhand Petrol diesel crisis: उत्तराखंड में पेट्रोल डीजल का गहराया संकट, सिर्फ एक दिन का स्टॉक बचा
Uttarakhand Petrol diesel crisis: iran israel war One day stock left in petrol diesel crisis in Uttarakhand breaking news today : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण देशभर में तेल का बड़ा संकट खड़ा होता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों को ईंधन उधार देना बंद कर दिया है, वहीं एडवांस जमा करने के बाद ही पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। दरअसल एक महीने पहले तक कंपनियां 5 दिन का तेल उधार दे देती थी लेकिन नियमों में बदलाव से बड़े पंपों पर 2 से 3 दिन का ही ईंधन बचा है, जबकि छोटे और निजी पंप खाली होने की स्थिति में है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand UCC news: उत्तराखण्ड में UCC के तहत हलाला का पहला मुकदमा पति समेत 8 पर FIR
बता दें बीते गुरुवार को राजधानी देहरादून समेत कई जगहों पर पंपों में पेट्रोल डीजल खत्म होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसके साथ ही अल्मोड़ा पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी सप्लाई प्रभावित होती हुई नजर आई। अल्मोड़ा में 4 से 5 पंपों में गुरुवार शाम तक ईंधन खत्म हो गया था ,वहीं बागेश्वर में भी दो पंपों पर पेट्रोल खत्म होने की स्थिति देखने को मिली।
चारधाम यात्रा पर पड़ सकता है असर (Uttarakhand petrol diesel news)
अभी तक जिस तरह के हालात पेट्रोल पंपों पर बन रहे हैं उसे देखकर यही लग रहा है, कि आने वाले कुछ दिनों बाद उत्तराखंड में चार धाम यात्रा कहीं ना कहीं चरमरा सकती है। विशेष कर वीकेंड पर यात्रियों की संख्या घट सकती है। पूर्ति विभाग की माने तो वर्तमान में उत्तराखंड में 900 से ज्यादा पेट्रोल पंप है जहां पर रोजाना 40 लाख लीटर पेट्रोल और 27 लाख लीटर डीजल की खपत है। उत्तराखंड में पर्याप्त पेट्रोल पंप है ,लेकिन कुछ पंपों पर दिक्कत होने के कारण व्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
देहरादून के पेट्रोल पंपों पर तेल की दिक्कत (Uttarakhand breaking news)
देहरादून में वर्तमान में 100 पेट्रोल पंप है, जिनके पास 3 दिन का ही स्टॉक बाकी है। जबकि कुछ निजी पेट्रोल पंपों के पास एक दिन का ही स्टॉक बचा है। गुरुवार को कुछ जगह पर पेट्रोल पंप में दिन में ही तेल खत्म हो गया था जिसके कारण लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand SIR VOTER LIST: उत्तराखण्ड में 29 मई से SIR 8 जून से घर घर जाएंगे BLO
गढ़वाल मंडल में पहले एडवांस दो फिर मिलेगा ईंधन (Uttarakhand latest news petrol)
पौड़ी के पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पेट्रोल डीजल को लेकर फिलहाल कोई परेशानी नहीं है। लेकिन कंपनियों को डिमांड पहले करनी पड़ रही है। ऐसे में श्रीनगर रोड पर संचालित कुलदीप फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक विजय रावत ने बताया कि स्टॉक के हिसाब से पेट्रोल डीजल मिल रहा है, जबकि हरिद्वार और रुड़की में भी यही स्थिति है।
कुमाऊं मंडल में प्रभावित होने लगी तेल आपूर्ति (Uttarakhand garhwal kumaon mandal news)
बताते चले पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों को उधर में तेल देना बंद किए जाने के बाद कुमाऊं के कई जिलों में ईंधन आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उधम सिंह नगर जिले में 210 पेट्रोल पंप संचालित है जिसमें स्टॉक में 32.36 लाख लीटर पेट्रोल और 31.30 लाख लीटर डीजल मौजूद है। हल्द्वानी में 30 पेट्रोल पंपों पर प्रतिदिन और औसतन 12,000 लीटर प्रति पंप मांग रहती है ,लेकिन 5 से 6000 लीटर ही तेल उपलब्ध हो पा रहा है। इसके अलावा कई पंप शाम होने तक ड्राई हो जा रहे हैं। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी सप्लाई प्रभावित है।
