Connect with us
Uttarakhand news today: crime in bhauwala dehradun Rohit Negi murder case bjp.
Image : social media ( Rohit Negi murder dehradun)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun crime news: देहरादून में बदमाशों ने पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष को मारी गोली क्षेत्र में सनसनी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun crime news: देहरादून में बदमाशों ने पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष को मारी गोली क्षेत्र में सनसनी

1 min read

Rohit Negi murder dehradun: बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, एक युवती के कारण थी पुरानी रंजिश…

Rohit Negi BJP mandal adhyaksh murder case dehradun  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के भाऊवाला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर 22 वर्षीय युवक रोहित नेगी की कुछ लोगो ने गोली मारकर ह्त्या की है । जानकारी के मुताबिक रोहित नेगी सहसपुर बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष थे जिनकी मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस द्वारा आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़े :gangolihat murder case पिथौरागढ़: तिहरे हत्याकांड में आया नया मोड़, 16 घंटे बाद चौथा शव भी बरामद

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र के रहने वाले रोहित नेगी प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे जिनके दोस्त की मुस्लिम समुदाय की एक युवती के साथ दोस्ती थी जिसके चलते वे दोनो साथ रहते थे। लेकिन ये बात मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले अजहर मलिक को पसन्द नही थी बस इसी बात को लेकर रोहित और अजहर की आपसी रंजिश शुरू हो गई थी। तभी इस दौरान बीते सोमवार की रात करीब 2:30 बजे अजहर ने रोहित को डीबीआइटी चौक पर बुलाया था जहां पर रोहित नेगी अपने दोस्त के साथ वाहन संख्या Uk07FZ 0707 से पीपल चौक मांडुवाला में पहुंचे ही थे कि वहाँ पर पहले से अजहर और उसके साथी मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे जिन्होंने रोहित के बोलेरो वाहन पर फायर झोंक दी जिसके चलते गोली सीधा रोहित की गर्दन पर लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी घायल रोहित को उनके दोस्त ग्राफिक अस्पताल झाझरा ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरे प्रकरण की जानकारी मृतक रोहित के दोस्त अभिषेक बर्तवाल पुत्र संतोष कुमार ने पुलिस प्रशासन को देते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 104 2025 धारा 103 (1), 3 (5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी युवकों की जाँच पड़ताल जारी है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top