Connect with us
Uttarakhand Chamoli breaking news: Faridabad Tourist Gabbar Singh Goes Missing in Valley of Flowers
Image : सांकेतिक फोटो ( chamoli breaking news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Flower valley missing: चमोली फूलों की घाटी में लापता हुआ फरीदाबाद का पर्यटक, कोई सुराग नहीं

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Flower valley missing: चमोली फूलों की घाटी में लापता हुआ फरीदाबाद का पर्यटक, कोई सुराग नहीं

1 min read

फूलों की घाटी में लापता हुआ फरीदाबाद का पर्यटक, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग |Valley of Flowers Missing Faridabad Tourist Gabbar Singh| Chamoli breaking news|

| Valley of Flowers Missing Faridabad Tourist Gabbar Singh| Chamoli breaking news| चमोली। विश्व धरोहर के रूप में प्रसिद्ध फूलों की घाटी घूमने आया हरियाणा के फरीदाबाद का एक पर्यटक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम लगातार खोज अभियान चला रही है, लेकिन बुधवार देर शाम तक भी पर्यटक का कोई पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़े :Haldwani News hindi: हल्द्वानी सब्जी खरीदने पहुंची दंपति में विवाद पत्नी ने फ्राइपैन से धुन डाला पति को

घाटी घूमने के दौरान हुआ लापता (Tourist Missing in Valley of Flowers)

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी गब्बर सिंह (48 वर्ष) पुत्र विक्रम सिंह मंगलवार को फूलों की घाटी भ्रमण के लिए पहुंचे थे। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटे तो अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल फोन भी नहीं लग पाया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तत्काल खोजबीन शुरू की गई।

पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई (Search Operation)

पर्यटक के लापता होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई। इसके साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने भी फूलों की घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मंगलवार देर रात तक तलाश जारी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

दूसरे दिन भी जारी रही तलाश (Rescue Team Search Continues)

बुधवार को भी बचाव दलों ने घाटी के सभी संभावित इलाकों में गहन खोज अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार गब्बर सिंह अकेले ही फूलों की घाटी घूमने आए थे। टीमों ने ट्रैकिंग मार्गों और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में भी तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़े :Babita pandey missing tracker: ट्रेकर बबीता पांडे को हर ले ग‌ई परियां? परिजनों ने की CBI जांच की मांग

खराब मौसम बना चुनौती (Bad Weather Challenge)

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि पर्यटक की तलाश मंगलवार से लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मौसम लगातार खराब हो रहा है, जिससे खोज अभियान प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद टीमें सभी संभावित स्थानों पर पहुंचकर तलाश कर रही हैं।

प्रशासन की अपील (Tourist Safety Alert)

प्रशासन ने पर्यटकों से पर्वतीय क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और अकेले ट्रैकिंग से बचने की अपील की है। फिलहाल लापता पर्यटक की तलाश युद्धस्तर पर जारी है और सभी संबंधित एजेंसियां खोज अभियान में जुटी हुई हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top