UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग
Uttarakhand Breaking news: उत्तराखंड गढ़वाल राइफल्स का जवान शहीद दौड़ी शोक की लहर….
1 min read
Rudraprayag News Today: 15 गढ़वाल राइफल्स के जवान की गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर
Rudraprayag News Today Ravindra Singh Rana Garhwal rifles Soldier martyr: समूचे प्रदेश वासियों के लिए रुद्रप्रयाग जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां के निवासी 15 गढ़वाल राइफल्स के जवान हवलदार रविंद्र सिंह की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान जिंदगी चली गई। घटना के बाद से शहीद जवान के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Ashok gahtori Martyr champawat: चम्पावत 22 कुमाऊं के जवान अशोक गहतोड़ी शहीद
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के दशज्यूला पट्टी के आगर गांव के निवासी 36 वर्षीय रविंद्र सिंह राणा पुत्र स्वर्गीय सत्येंद्र राणा 15 गढ़वाल राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात थे। दरअसल रविंद्र सिंह राणा वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के अलोंग में अपनी तैनाती दे रहे थे। वहीं बीते 18 जनवरी 2026 को ड्यूटी के दौरान उन्हे हार्ट अटैक आया जिसके कारण उनकी जिंदगी चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही जवान के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया ( rudrapryag news today)
बताते चले शहादत को प्राप्त हुए जवान अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गए है। आज मंगलवार की सुबह रविंद्र के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां पर अलकनंदा और मंदाकिनी संगम रुद्रप्रयाग में उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बताया जा रहा है कि रविंद्र वर्ष 2008 में 15 गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे जो बेहद सरल स्वभाव के थे।
