UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Uttarakhand news: रुड़की में मुस्लिम युवती के साथ लापता हुआ हिंदू युवक, थाने में शिकायत हुई दर्ज
1 min read
Roorkee News Today: मुस्लिम प्रेमिका को लेकर लापता हुआ हिंदू युवक, दोनों पक्षों के बीच तनाव
Uttarakhand news Today: Haridwar Roorkee Breaking News: Hindu Youth and Muslim Woman Go Missing: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से लव जिहाद का मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक हिंदू युवक अपनी मुस्लिम प्रेमिका को लेकर लापता हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है वहीं परिजनों द्वारा मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, अपर PCS के 63 पदों पर निकलेगी भर्ती
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक मुस्लिम युवती का एक हिंदू युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच फोन और इंटरनेट के माध्यम से बातचीत होती रहती थी। जब इस बात की भनक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने उस पर युवक से बातचीत बन्द करने का दबाव बनाया। इसके बाद बीते बुधवार की देर शाम दोनों लापता हो गए।
युवती का नहीं चला कुछ पता (haridwar news today)
युवती के परिजनों ने युवती को घर व आसपास काफी खोजा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। यहां तक की युवती के परिजनों ने उसको फोन भी लगाया लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। युवती की सहेलियों से भी उन्हें कुछ जानकारी हासिल नहीं हुई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: हरिद्वार में इलाज के बहाने पत्नी को पिलाया जहर, पांच महीने बाद रिपोर्ट से खुला राज
युवक युवती का नम्बर आ रहा बंद (haridwar rookree news today) love jihad news)
काफी प्रयासों के बाद युवती के परिजनों को जानकारी मिली कि वो हिंदू समुदाय के एक युवक साथ गई है। इसके बाद परिजनों ने सिविल कोतवाली पहुंचकर युवक का नाम देकर शिकायत दर्ज कराई। मामला दोनों समुदाय का होने के चलते पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है, दोनों के मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है लेकिन दोनों का नंबर फिलहाल बंद आ रहा है। पुलिस प्रशासन को मामले में तहरीर मिल चुकी है जिसकी वह गंभीरता से जांच पड़ताल कर रहे हैं। मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
