Connect with us
Uttrakhand News Today: Husband Poisoning Wife in Bhardarbad Haridwar, FSL Report Reveals Murder
Image : social media ( Haridwar News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: हरिद्वार में इलाज के बहाने पत्नी को पिलाया जहर, पांच महीने बाद रिपोर्ट से खुला राज

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand: हरिद्वार में इलाज के बहाने पत्नी को पिलाया जहर, पांच महीने बाद रिपोर्ट से खुला राज

1 min read

Haridwar News Today : इलाज के बहाने पत्नी को पिलाया जहर, पांच महीने बाद एफएसएल रिपोर्ट से खुला हत्या का राज (Haridwar News Today)

Uttrakhand News Today: Husband Poisoning Wife in Bhardarbad Haridwar, FSL Report Reveals Murder: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहादराबाद पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुई एक महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा करते हुए उसके पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी बीमार पत्नी को इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रुद्रपुर में दिनदहाड़े 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या….

भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा( Haridwar Bhardarbad News Today)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत इस मामले की विवेचना बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने की। पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को ग्राम मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन को उसके पति अफजाल ने इलाज के नाम पर पानी में जहर मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और फील्ड यूनिट ने आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का बिसरा जांच के लिए एफएसएल भेजा गया।

एफएसएल रिपोर्ट ने खोली हत्या की परतें (Haridwar Crime News)

जांच के दौरान आई एफएसएल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी पति की भूमिका स्पष्ट की। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

हाईवे पुल के पास से दबोचा गया आरोपी

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अफजाल क्षेत्र छोड़कर भागने की तैयारी में बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान था। इसी वजह से उसने उसे जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतारने की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया।

यह भी पढ़े :Chamoli news: चमोली में बारिश का कहर, नारायणबगड़ बाजार में घुसा मलबा, कई वाहन दबे

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी की पहचान अफजाल (38 वर्ष), पुत्र मुस्लिम, निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top