Connect with us
Uttarakhand news today: heavy rain in Tehri Garhwal disaster.
Image : social media ( Tehri Garhwal rain news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Tehri Garhwal rain: टिहरी गढ़वाल में आफत की बारिश, घरों में घुसा मलबा, गाडियां दबी

UTTARAKHAND NEWS टिहरी गढ़वाल

Tehri Garhwal rain: टिहरी गढ़वाल में आफत की बारिश, घरों में घुसा मलबा, गाडियां दबी

1 min read

Tehri Garhwal rain news  : टिहरी में बारिश का कहर, आसमान से बरसी आफत, लोगों ने भागकर बचाई जान, मलबे में दबी घर और गाड़ियां.. 

Tehri Garhwal heavy rain disaster news today : उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश पहाड़ी इलाकों में बारिश ने अपना कहर दिखाना भी शुरू कर दिया है जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ऐसी ही कुछ खबर टिहरी जिले से सामने आ रही है जहां पर बोराडी के बाल्मीकि बस्ती में बीती देर रात को बारिश आफत बनकर बरसी है जिससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि बारिश के पानी के साथ मलवा कई घरों को नुकसान पहुंचा चुका है।

यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड: बारिश का कहर जारी, देहरादून में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते 27 मई को टिहरी जनपद के बोराडी बाल्मीकि बस्ती में तेज बारिश के कारण आपदा जैसे हालात बन गए थे जिसने घरों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही दो कार, दो बाइक और एक स्कूटी को अपनी चपेट मे लिया है जिससे लोगो ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। बताते चले जहां पर मलवा आया है वहां की सड़कें बंद हुई है जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है वहीं आंचल डेरी के पास सड़क बार-बार बंद हो रही है क्योंकि बारिश का मलवा पूरी तरह से सड़क पर पहुंच जाता है जिसके लिए सेंट्रल स्कूल के अधिकारियों को मलबा हटाने के लिए कहा गया है। जानकारी के मुताबिक 29 परिवारों के घरों में मलवा घुसने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है जिसके लिए परिवारों की मदद के लिए हर तरह की व्यवस्था की जा रही है तथा राशन की व्यवस्था भी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है की बस्ती के ऊपर एक नाला है जो पूरी तरह से जाम हो चुका हैै।

बारिश से बने आपदा जैसे हालात (Tehri Garhwal rain news) 

वहीं बारिश के तेज होने से पूरे शहर का पानी इधर आ गया जिससे वहां पर आपदा जैसे हालात बन गए थे जिसमें कई गाड़ियां तक बह गई व कई लोग रात को घर में ही फंस गए थे जिन्हें पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। बताते चले नई टिहरी मे 33 – 44 करोड़ की लागत से बनाई जा रही केंद्रीय विद्यालय की सुरक्षा दीवार भी तेज बारिश में ढह गई वो तो गनीमत रही की दीवार रात मे गिरी यदि दिन में गिरती तो बड़ा नुकसान हो सकता था । स्कूल की दीवार टूटने से 40 लाख के करीब का नुकसान हुआ है हालांकि बिल्डिंग पूरी तरह से सुरक्षित है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top