UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani news: हल्द्वानी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, युवती गर्भवती आरोपी गिरफ्तार
1 min read
Haldwani crime news: Man Arrested for Allegedly Exploiting Dalit girl on False Promise of Marriage : ब्राह्मण युवक ने दलित युवती के साथ बनाए प्रेम संबंध, फिर शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर छोड़ दिया साथ, अब पहुंचा जेल
Haldwani crime news: Man Arrested for Allegedly Exploiting Dalit girl on False Promise of Marriage : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से प्रेम संबंध का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक ब्राह्मण युवक ने पहले दलित युवती से प्रेम किया फिर उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं बल्कि जब युवती गर्भवती हुई तो प्रेमी शादी वाली बात से मुकर गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़े :Tehri Garhwal news: टिहरी गढ़वाल में नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत…
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा का रहने वाला युवक वर्तमान में अपने परिवार के साथ नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में रहता है। युवक ब्राह्मण है जो बस में कंडक्टर का काम करता है। ब्राह्मण युवक का पास में ही रहने वाली 20 वर्षीय दलित युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं बल्कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान युवती दो माह की गर्भवती हो गई। जब युवती ने ये बात अपने प्रेमी को बताते हुए शादी का दबाव बनाया तो युवक अपने वादे से मुकर गया।
प्रेमी को धोखेबाजी पड़ी महंगी ( haldwani news today)
हैरानी की बात तो यह है कि युवक अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा लड़की पर अन्य युवकों के साथ संबंध होने का मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए उससे दूरी बनाने लगा। प्रेमी द्वारा दगाबाजी और धोखेबाजी से प्रेमिका की भावनाओं को ठेस पहुंची तो वह सीधा पुलिस प्रशासन के पास पहुंची। पुलिस प्रशासन के पास पीड़िता ने अपना दर्द बयां किया वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन मोड में नजर आई।
कोतवाली पहुँचे परिजन ( haldwani breaking news )
पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी प्रेमी को तुरंत हिरासत में लिया और सलाखों के पीछे डाल दिया। जैसे ही पुलिस का डंडा युवक पर चला तो उसके होश ठिकाने आ गए। कार्रवाई के डर से आरोपी तुरंत युवती से शादी करने के लिए राजी हो गया। हालांकि जब यह बात आरोपी के परिजनों को पता चली तो वह तुरंत कोतवाली पहुंचे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: घर छोड़कर उत्तराखंड पहुंचे बिहार के युवक को चमोली पुलिस ने सुरक्षित खोज निकाला
आपसी सहमति पर अटका मामला (haldwani news latest)
युवक के परिजनों ने कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा करते हुए अनुसूचित जाति की युवती से विवाह का कड़ा विरोध जताया। कोतवाली परिसर में दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद भी युवती अपने प्रेमी से ही शादी की जिद पर अडी रही। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यदि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवाह होता है तो पुलिस को कोई आपत्ति नहीं है लेकिन यदि युवती की ओर से लिखित तहरीर दी जाती है तो आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
