Connect with us
Uttarakhand news today: SIR rule change now women's voter list verification not done in name of husband uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand SIR voter list)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news today: बदलें SIR नियम अब पति के नाम से नहीं होगा महिलाओं का वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news today: बदलें SIR नियम अब पति के नाम से नहीं होगा महिलाओं का वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन

1 min read

Uttarakhand SIR voter list: अब पति के नाम से नहीं होगा वोटर लिस्ट में शामिल महिलाओं का वेरिफिकेशन, बदल गया नियम

Uttarakhand news today: SIR rule change now women’s voter list verification not done in name of husband uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान SIR के अंतर्गत वर्ष 2003 के बाद मतदाता सूची में शामिल हुई महिलाओं का सत्यापन उनके माता-पिता के नाम से होगा। इसके लिए महिलाओं के मूल गांव अथवा शहर में उनके माता-पिता के नाम वाली मतदाता सूची से आधार पर सत्यापन किया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाता अभिलेखों की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखना है।

यह भी पढ़े :Rishikesh train accident: ऋषिकेश में बड़ा हादसा पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन

बता दें प्रदेश में 29 मई से कर्मचारियों के प्रशिक्षण के साथ SIR प्रक्रिया शुरू हो रही है। BLO 8 जून से घर घर जाकर सत्यापन अभियान चलाएंगे, जिसके तहत मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया जाएगा। ऐसी महिलाएं जिनका नाम इस सूची में शामिल नहीं है और जिनके नाम शादी के बाद मतदाता सूची में जोड़े गए हैं या नहीं जोड़े जा सके हैं उनके सत्यापन को लेकर असमंजस रहा है। अब असमंजस को दूर करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है ,कि वर्ष 2003 के बाद पहली बार मतदाता बनी महिलाओं के रिकॉर्ड का सत्यापन उनके मूल पारिवारिक विवरण के आधार पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :Haridwar news today: नशे के झोंक में दी हरिद्वार को बम से उड़ानें की धमकी अब हुआ गिरफ्तार

SIR का बदला नियम ( SIR news today) 

इस प्रक्रिया में महिला का नाम, जन्म संबंधी विवरण और पिता के नाम का मिलान प्राथमिक आधार रहेगा। इससे एक ही व्यक्ति के अलग-अलग स्थानों पर नाम दर्ज होने जैसी आशंकाओं को रोका जा सकेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है ,कि यह प्रक्रिया किसी भी महिला के वैवाहिक अधिकारों या वर्तमान पते से जुड़ी नहीं है, बल्कि केवल मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अभिलेखीय सत्यापन का हिस्सा है। इसमें जिन महिलाओं का विवाह के बाद निवास स्थान बदला है, उनके वर्तमान पते और अन्य दस्तावेजों का भी नियमानुसार परीक्षण किया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top