UTTARAKHAND NEWS UTTARAKHAND POLICE BHARTI
Uttarakhand police bharti update: उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती से रोक हटाई
1 min read
Uttarakhand police bharti update nainital highcourt withdraw stay from exam result 2025 latest news today: उत्तराखंड पुलिस भर्ती को मिली हरी झंडी, हाईकोर्ट ने हटाई चयन प्रक्रिया पर लगी रोक
Uttarakhand police bharti update nainital highcourt withdraw stay from exam result 2025 latest news today: उत्तराखंड में लंबे समय से अटकी पुलिस, पीएसी और आईआरबी भर्ती प्रक्रिया के संबंध में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आयु सीमा में छूट से जुड़ी याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुए चयन प्रक्रिया पर पहले से लगी अंतरिम रोक को हटा दिया है। इस फैसले के साथ ही राज्य में करीब दो हजार पदों पर होने वाली पुलिस भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।
कोर्ट का स्पष्ट रुख: अब हस्तक्षेप का कोई औचित्य नहीं uttarakhand police bharti highcourt update
मामले की सुनवाई करते हुए वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने अपने आदेश में साफ किया कि भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में आयु सीमा में छूट देने के निर्देश का अब कोई व्यावहारिक लाभ नहीं रह जाता। अदालत ने यह भी कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने आयु सीमा में छूट की मांग की है, वे विज्ञापन में निर्धारित अधिकतम उम्र पहले ही पार कर चुके हैं। यदि आयु में छूट दी भी जाए, तब भी वे चयन के योग्य नहीं ठहरेंगे। कोर्ट ने माना कि इस स्थिति में न्यायिक हस्तक्षेप करना उचित नहीं है और चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ने दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Haridwar police firing case: लक्सर गोलीकांड आरोपी गिरफ्तार SI कांस्टेबल सस्पेंड
याचिका का आधार क्या था uttarakhand police bharti latest news
इस मामले में चमोली निवासी रोशन सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 20 अक्टूबर 2024 को जिला रिजर्व पुलिस, पीएसी और आईआरबी के लिए 2000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसमें 1550 नए पदों के साथ-साथ 2021-22 और 2022-23 में खाली रह गए 450 पद भी शामिल किए गए थे। याचिकाकर्ता का कहना था कि बीते वर्षों में नियमित भर्ती न होने के कारण कई अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर चुके हैं, इसलिए उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विशेष छूट दी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें- UKPSC Uttarakhand Govt Job 2025: उत्तराखण्ड दो नई भर्ती निकली जल्द करें आवेदन
आयु सीमा बढ़ाने की भी उठी थी मांग uttarakhand police bharti update
याचिका में यह भी मांग रखी गई थी कि पुलिस भर्ती के लिए निर्धारित 18 से 22 वर्ष की आयु सीमा में संशोधन किया जाए और इसे कम से कम 25 वर्ष तक बढ़ाया जाए। इस संदर्भ में उत्तराखंड बेरोजगार संगठन द्वारा सरकार को कई बार ज्ञापन देने की बात भी कही गई, लेकिन उस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
यह भी पढ़ें- Bank job vacancy 2025: बैंक आफ इंडिया में निकली 540 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
राज्य सरकार का पक्ष uttarakhand police bharti result 2025
राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है और पुलिस बल में पहले से ही भारी कमी बनी हुई है। ऐसे में चयन पर लगी रोक से कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। सरकार ने अदालत से आग्रह किया कि अंतरिम रोक हटाकर भर्ती को पूरा करने की अनुमति दी जाए।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand police constable bharti: कोर्ट में लटकी उत्तराखंड पुलिस भर्ती, अधर में युवाओं का भविष्य
भर्ती प्रक्रिया को लेकर अब क्या uttarakhand police bharti result news UTTARAKHAND highcourt decision today
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति में आ रही सबसे बड़ी कानूनी अड़चन दूर हो गई है। अब पुलिस, पीएसी और आईआरबी के लिए चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर नियुक्तियां दी जा सकेंगी। कुल मिलाकर इन पदों में भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्द भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
