UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand news today: जसपुर में उपनल जेई 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार VPDO फरार
1 min read
Udham Singh Nagar news today jaspur news hindi uttarakhand corruption news uttarakhand bribe case uttarakhand junior engineer arrested UPNL JE news today रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा गया उपनल का जेई, 20 हजार रुपये लेते ही विजिलेंस ने कसा शिकंजा
Uttarakhand news today: UPNL JE Vivek Kumar arrested Jaspur bribe ₹20,000 VPDO deepak sagar udham Singh Nagar corruption उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उपनल के माध्यम से कार्यरत एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
वाटर कूलर लगाने के बदले मांगी गई थी रिश्वत (uttarakhand Bribery Case)
जानकारी के अनुसार जसपुर के ग्राम मनोरथपुर निवासी एक पंजीकृत ठेकेदार ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जसपुर ब्लॉक में उपनल के माध्यम से कार्यरत कनिष्ठ अभियंता विवेक कुमार ने वाटर कूलर लगाने के कार्य के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर पर 12 हजार रुपये की अतिरिक्त रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया।
विजिलेंस ने बिछाया जाल, जेई रंगेहाथ गिरफ्तार (UPNL news today Vigilance Trap)
शिकायत की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता के निर्देश पर विजिलेंस की ट्रैप टीम गठित की गई। तय योजना के तहत सोमवार को कुंडा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी जेई विवेक कुमार को 20 हजार रुपये दिए, टीम ने उसे मौके पर ही रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।
ग्राम विकास अधिकारी फरार, तलाश जारी (VPDO news uttarakhand Investigation)
कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। विजिलेंस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश (uttarakhand Anti Corruption Action)
विजिलेंस की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और रिश्वत मांगने से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
टीम को मिलेगा पुरस्कार (uttarakhand Vigilance Department)
विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने सफल ट्रैप कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 4 दिन मौसम का येलो अलर्ट कब होगी मानसून की एंट्री
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
